ARO बरेली की भर्ती 10 दिसंबर से होगी फतेगढ़ (UP) में, पूरी डिटेल अभी पढ़े

इंडियन आर्मी भर्ती का इंतज़ार उत्तर प्रदेश के उन 12 जिलो के जवानों का खत्म हो गया है क्योकि ARO बरेली के अंतर्गत आने वाले 12 जिलो की इंडियन आर्मी रैली 10 दिसंबर 2018 से 20 दिसंबर 2018 तक फतेगढ़ मे होने जा रही है।


इस आर्मी रैली का नोटिफिकेशन join Indian army की वेबसाइट पर आ चुका है तथा इस आर्मी रैली का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 11 अक्टूबर 2018 से शुरू हो चुका है। इस इंडियन आर्मी रैली के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2018 है। इसलिए आर्मी भर्ती की तयारी कर रहे जवानों को 24 नवंबर से पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इस भर्ती से सम्बंधित अन्य डिटेल्स नीचे टेबल में दी गयी है।

ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन की शुरुआत11 अक्टूबर 2018
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख24 नवंबर 2018
जिलों की भर्तीबहराइच, बलरामपुर, बरेली, बदायुं, फरुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खेड़ी, पीलीभीत, संम्भाल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सीतापुर
भर्ती का स्थानफतेगढ़
फिजिकल टेस्ट की शुरुआत10 दिसंबर 2018
फिजिकल टेस्ट की अंतिम तिथि20 दिसंबर 2018
एडमिट कार्ड25 नवंबर से 9 दिसंबर

ऊपर टेबल में बताये गए शेड्यूल के अनुसार अपने फिजिकल की तयारी करे। फिजिकल की तारीख आपको एडमिट कार्ड में मिल जाएगी। इस भर्ती से सम्बंधित आयु तथा शैक्षणिक क्षमता की डिटेल नीचे टेबल में दी गयी है।

CategoryEducationAge
Soldier General Dutyमैट्रिक में कुल 45% मार्क्स तथा प्रत्येक सब्जेक्ट में 33% मार्क्स। यदि कैंडिडेट्स ने 12वी पास की है तो उसके लिए % नही देखी जाएगी।17 ½ - 21 वर्ष
सोल्जर टेक्निकल
(सभी आर्म्स जैसे EME, Signal, Arty, AAD
सोल्जर टेक्निकल - 12वी साइंस मध्यम से की हो जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ तथा इंग्लिश सब्जेक्ट्स हो। 12वी कम से कम 50% मार्क्स हो तथा प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 40% मार्क्स हो
सोल्जर टेक्निकल (Aviation & Ammunition Examiner) - या तो सोल्जर टेक्निकल वाली एलीजिबिलिटी हो अन्यथा किसी मानक पॉलीटेक्निक इंस्टिट्यूट से 3 वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा ( इलेक्ट्रिकल, मेकैनिकल, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस) होना चाहिए।
17 ½ - 23 वर्ष
सोल्जर क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT)(a) 12वी में प्रत्येक सब्जेक्ट में 50% मार्क्स तथा कुल 60% मार्क्स होने जरूरी है।
(b) 10 वी या 12वी में इंग्लिश तथा गणित/एकाउंट्स सब्जेक्ट होने अनिवार्य है तथा इन सब्जेक्ट्स में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए।
17 ½ - 23 वर्ष
सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट (आर्मी मेडिकल कोर)12वी में साइंस मध्यम में इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी विषय होने चाहिए तथा प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 40% मार्क्स होने चाहिए तथा कुल 50% मार्क्स होने चाहिए यदि कैंडिडेट ने बॉटनी/जूलॉजी/बायोसाइंस से BSc किया हुआ है तो 12वी में ऊपर दी गयी % अनिवार्य नही है परन्तु इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी सब्जेक्ट्स होना अनिवार्य है।17 ½ - 23 वर्ष
सोल्जर ट्रेड्समैन (सभी आर्म्स ट्रेड्समैन) Syce, mess keeper and house keeper को छोड़कर10वी या ITI17 ½ - 23 वर्ष
सोल्जर ट्रेड्समैन (Syce, mess keeper तथा house keeper)8वी17 ½ - 23 वर्ष
सिपाही फार्मासिस्ट12 वी, फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी के साथ। 55% के साथ D Pharma या 50% के साथ B Pharma होना चाहिए तथा वह स्टेट फार्मा कौंसिल में रजिस्टर्ड होना चाहिए19 - 25 वर्ष

यदि आप ऊपर दी गयी सभी कंडीशन पूरी करते हो तो आप इस आर्मी भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते है।


अप्लाई करने के लिए आपको जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा। यदि आपने पहले किसी भर्ती के लिए अप्लाई नही किया है तो आप हमारी इस पोस्ट को पढ़कर इंडियन आर्मी रैली ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन करना सीख सकते है।

इंडियन आर्मी रैली का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना सीखें
अब हम आपको बताएंगे कि इंडियन आर्मी रैली के लिए आपको कौन कौन से डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ेगी।

एडमिट कार्डएक कॉपी
कलर फ़ोटो20 बिना अटेस्ट किये हुए
शैक्षणिक डॉक्यूमेंटमैट्रिक, सेकेंडरी, ग्रेजुएशन, जो भी डॉक्यूमेंट एप्लीकेबल हो कि ओरिजिनल मार्कशीट
डोमिसाइलDM या तहसीलदार द्वारा जारी किया हुआ
जाति प्रमाण पत्रफ़ोटो के साथ, DM या तहसीलदार द्वारा जारी किया हुआ
रेलीजियन सर्टिफिकेटयदि जाती प्रमाण पत्र में धर्म न लिखा हो तो रेलीजियन सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा
स्कूल करैक्टर सर्टिफिकेटस्कूल प्रिंसिपल द्वारा जारी किया हुआ
करैक्टर सर्टिफिकेटसरपंच द्वारा जारी किया हुआ, 6 महीने से ज्यादा पुराण नही होना चाहिए
अशादिशुदा सर्टिफिकेटयदि एप्लिकेंट की आयु 21 वर्ष से कम हो तो

दोस्तो आर्मी भर्ती में जाते समय ऊपर बताये गए डॉक्यूमेंट अपने साथ अवश्य लेकर जाए। यदि आपके पास ये डॉक्यूमेंट नही है तो अभी से बनवाना आरम्भ कर दे ताकि भर्ती के समय आपको किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।


यदि आपको इंडियन आर्मी रैली से सम्बंधित कुछ जानकारी चाहिए तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते है। इस पोस्ट को एक बार फेसबुक तथा व्हाट्सएप्प पर अवश्य शेयर करदे ताकि भर्ती की तयारी कर रहे नोजवान इसके बारे में अवगत हो जाये।

इंडियन आर्मी भर्ती के सभी टेस्ट की जानकारी पढ़े

जय हिंद जय भारत

1 thought on “ARO बरेली की भर्ती 10 दिसंबर से होगी फतेगढ़ (UP) में, पूरी डिटेल अभी पढ़े”

कमेंट करे

error: Content is protected !!

Fouji Adda App se MCO quota train ticket, CSD Canteen product price, CSD Canteen Dealers, Military discount coupons, Sainik Guest House & Army Holiday Home, Ex serviceman jobs & Defence welfare news ki complete jankari milti ha. Niche diye gaye button par click karke App install Kare.

Fouji Adda