Army GD syllabus & Clerk Syllabus in Hindi

army GD syllabus

भारतीय सेना को जॉइन करना लाखो युवाओं का सपना होता है तथा वही नोजवान भारतीय थल सेना जॉइन कर पाते है जो लगातार इंडियन आर्मी रैली की तैयारी सच्चे मन से करते है। बहुत सारे ऐसे युवा भी है जिन्होंने इंडियन आर्मी रैली के फिजिकल टेस्ट में कई बार 100% मार्क्स लिए है परन्तु लिखित परीक्षा में कम मार्क्स आने के कारण वो मेरिट में नही आ पाते तथा भारतीय थल सेना को जॉइन करने का उनका सपना अधूरा ही रहता है। इसलिए लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए army GD syllabus का पता होना अत्यंत आवशयक है उसके बाद ही आप अपनी तयारी शुरू कर सकते है

यदि आप इंडियन आर्मी रैली पहली बार देखने जा रहे है तो यह पोस्ट जरूर पढे उसमे भारतीय थल सेना जॉइन करने के लिए योग्यता, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मर्दिकल टेस्ट तथा भारतीय सेना की लिखित परीक्षा की पूरी जानकारी दी गयी है।




यदि आपको भारतीय थल सेना में भर्ती होने है तो आपको फिजिकल टेस्ट में 100 में 100 मार्क्स लेना अत्यंत आवश्यक है। यदि आप फिजिकल में पूरे मार्क्स नही लेते है तो आपके मेरिट लिस्ट में आने के चांस कम हो जाते है। रिटेन टेस्ट (लिखित परीक्षा) में 75 से 85 मार्क्स लाना कोई मुश्किल काम नही है क्योंकि सोल्जर जनरल डयूटी की लिखित परीक्षा ज्यादा मुश्किल नही होती है और यदि आप फिजिकल में 100 मार्क्स तथा लिखित परीक्षा में 75 से 85 मार्क्स ले लेते है तो आप आसानी से मेरिट में आ जायेंगे।आर्मी भर्ती नोट्स

लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले अपनी दिनचर्या बनाये। सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे जवानों की सबसे बड़ी कमी यह है कि वो लोग फिजिकल टेस्ट में पास होने के बाद ही लिखित परीक्षा की तैयारी शुरू करते है। यदि आपने मन बना लिया है कि आपने सेना में भर्ती होना है तो फिजिकल टेस्ट की तैयारी के साथ साथ लिखित परीक्षा की तयारी भी कीजिये।



Indian Army GD exam preparation tips

  1. जिस दिन आप फिजिकल टेस्ट की तैयारी शुरू करे उसी दिन से लिखित परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दे।
  2. फिजिकल फिटनेस टेस्ट से पहले प्रतिदिन कम से कम डेढ़ घण्टा (90 मिनट) पढे तथा फिजिकल फिटनेस टेस्ट होने के बाद कम से कम 3 घण्टा पढ़े।
  3. लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए कोई अच्छी अकादमी से नोट्स तथा बुक खरीदे।
  4. लिखित परीक्षा में सिर्फ मैथ ही ऐसा विषय है जिसमे युवाओं को परेशानी होती है उसके लिए आप ट्यूशन या अकादमी जॉइन कर सकते है क्योंकि भारतीय सेना की लिखित परीक्षा में मैट्रिक स्टैण्डर्ड का मैथ आता है जिसे आप ट्यूशन की मदद से इम्प्रूव कर सकते है।
  5. प्रतिदिन कम से कम एक घण्टा सिर्फ मैथ पढे क्योकि जो युवा थल सेना की लिखित परीक्षा में मैथ में अच्छे मार्क्स लाते है उनके लिखित परीक्षा में अच्छे ही मार्क्स आते है।
  6. सामान्य ज्ञान तथा विज्ञान को प्रतिदिन एक घण्टा दे ओर पिछले दिन का जरूर दोहराए।
  7. लिखित परीक्षा से 10 दिन पहले प्रतिदिन एक पिछले वर्ष का पर्शन पत्र जरूर हल करे उससे आपको कमियों के पता चलेगा जिसे आप समय रहते दूर कर सकते है।
  8. लिखित परीक्षा की तैयारी अपने दोस्त के साथ करे जो भारतीय सेना में भर्ती होने की तयारी कर रहा हो। आप दोनों एक दूसरे से उत्तर सुन सकते है तथा अगले दिन के लिए एक दूसरे को टास्क दे सकते है।

ऊपर हमने कुछ छोटी छोटी बाते बताई जो indian army exam की तयारी के लिए महत्वपूर्ण है। अब हम बात करेंगे Indian army GD syllabus & pattern के बारे में।

यदि आपका इंडियन आर्मी रैली का फिजिकल नही हुआ है तो यह भी जरूर पढे की कैसे आप 3 महीने में इंडियन आर्मी रैली के फिजिकल की तयारी कर सकते है

एग्जाम में सफल होना है तो सबसे पहले army GD syllabus  पता होना बहुत जरूरी है इसलिए indian army Clerk syllabus , army GD syllabus, SKT syllabus तथा एग्जाम पैटर्न को ध्यान में रखकर ही तयारी करनी चाहिए।

Indian army GD syllabus & pattern

Indian army soldier General duty की लिखित परीक्षा कुल 100 मार्क्स की होती है जिसमे मुख्य रूप से तीन विषय से प्रशन पूछे जाते है जो नीचे दिए गए है।

SubjectNo of questionMarks
गणित1530
सामान्य ज्ञान1530
सामान्य विज्ञान2040
कुल मार्क्स100

अब हम बात करते है कि कौन कौन से विषय से कौन कौन से टॉपिक से प्रशन पूछे जाते है।आर्मी भर्ती नोट्स

इंडियन आर्मी सोल्जर एग्जाम सिलेबस

  1. मैथ – महत्तम समापवर्तक, लघुतम समापवर्तक, संख्याएं, दशमलव, भिन्न, वर्ग, घन, प्रतिशत, लाभ हानि, औसत, काम, समय, दूरी, साधारण ब्याज, बेलन, गोला, घन, वृत, चतुर्भुज, त्रिभुज, क्षेत्रफल, परिधि, आयतन, त्रिज्या, कोण इत्यादि टॉपिक से प्रशन पूछे जाते है। प्रशन सरल होते है तथा निरंतर अभ्यास करने से आसानी से हल किये जा सकते है।
  2. सामान्य ज्ञान – राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय फुल फॉर्म, खेल जगत, अवार्ड्स तथा प्राइज,भारतीय इतिहासिक युद्ध, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम,सौर मंडल, पृथ्वी, भूगोलिक स्थान, नदियां, पहाड़, झील, मरुस्थल, सबसे छोटा, बड़ा, लम्बा भूगोलिक स्थान, भारतीय सेना, भारतीय राज्य, केंद्रशासित प्रदेश, शहर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, रक्षा अनुसंधान विकाश संस्थान, भारतीय समाचार एजेंसिया, राष्ट्रीय तथा अंतराष्ट्रीय दिवस, वैज्ञानिक खोज, द्वीप, महाद्वीप, भारतीय सविधान, राष्ट्रपति, राज्यपाल, लोकसभा, राज्यसभा, अंतराष्ट्रीय संस्थाएं, महत्वपूर्ण किताबे तथा उनके लेखक, महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स, धर्म तथा महत्वपूर्ण भाषाएं, वातावरण इत्यादि
  3. सामान्य विज्ञान – सन्तुलित आहार, कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, प्रकार तथा विटामिन के इस्तेमाल, विटामिन तथा संतुलित आहार की कमी से बीमारियां, रोग , रोग के होने के कारण, रोकथाम, बीमारियां जैसे हैजा, पीलिया, मलेरिया, इनके रोगाणु तथा रोकथाम, न्यूटन नियम, पास्कल नियम, फिजिक्स टर्मिनोलॉजी, रासायनिक पदार्थ, परमाणु, अणु, परमाणु संख्या, परमाणु भार, मशीनों के कार्य के प्रिंसिपल इत्यादि।

यह है इंडियन आर्मी सोल्जर जनरल ड्यूटी के एग्जाम का सिलेबस। अब बात करते है कि कैसे आप इस एग्जाम में 75 से 85 मार्क्स कैसे प्राप्त कर सकते है।




दोस्तो इस एग्जाम में सफल होने के लिए आपको कम से कम 3 महीने का समय चाहिए इसलिए बिना देरी किये आपको एग्जाम की तयारी शुरू कर देनी चाहिए।

सबसे पहले अपनी दिनचर्या बनाये जिस सब्जेक्ट में आप कमजोर है उस सब्जेक्ट को एक घण्टा अतिरिक्त समय दे तथा शेष दोनो सब्जेक्ट को कम से कम दिन में एक एक घण्टा जरूर पढ़ें।

बनाई गई दिनचर्या को पूरे तरीके से फॉलो करें। कोई भी एक दिन ऐसा नही होना चाहिए जिस दिन आप 3 घण्टे न पढे।

किसी भी एग्जाम में सफल होने के लिए दो चीजें आवश्यक है। सही किताबो का चयन तथा समय का सही उपयोग। सोच कर देखो यदि किसी विद्यार्थी को 5000 प्रशन के नोट्स दे दिए जाएं और कहा जाए कि इन नोट्स या बुक से 90% तक प्रशन पूछे जाएंगे तो मुझे यकीन है वो विद्यार्थी उन सभी प्रश्नो को अच्छे से याद करेगा।

यही कारण है कि आजकल विद्यार्थी 98% तक मार्क्स लाते है क्योंकि वो उन्ही बुक्स, नोट्स का अध्यन करते है जो सिलेबस के अनुसार होती है तथा वो उन किताबो को लगातार अध्यन करके उस सिलेबस में महारत हासिल कर लेते है। इसी प्रकार यदि आपको भी फ़ौज की वर्दी पहननी है तो ऊपर बताये गए सिलेबस को अच्छे तरीके से अध्यन्न करना होगा।

ऊपर दिए गए सिलेबस के प्रत्येक टॉपिक से कम से कम 50 ऑब्जेक्टिव प्रशन तैयार करे ओर उनके नोट्स बनाये। इस प्रकार आपके पास लगभग 5000 प्रशन होंगे जिनमे से लगभग इंडियन आर्मी सोल्जर जनरल डयूटी का एग्जाम सिलेबस कवर हो जाएगा।

मैं आपको दोबारा बता देता हूँ कि मैथ का ट्यूशन अवश्य लगवा ले यदि आप मैथ में 30 में से 20 से 25 मार्क्स ले लेते है तो सामान्य ज्ञान तथा विज्ञान में ज्यादा मार्क्स लेना कोई बड़ी बात नही है।



सामान्य ज्ञान तथा सामान्य विज्ञान को याद करके अच्छे मार्क्स लिए जा सकते है। सामान्य ज्ञान तथा विज्ञान के पिछले कुछ साल के प्रशन पत्र हल करे जो आपको प्रशन पत्र की जटिलता समझने में सहायता मिलेगी।

यदि आपको सोल्जर जनरल ड्यूटी एग्जाम से सम्बंधित नोट्स चाहिए तो कमेंट में सब्जेक्ट तथा टॉपिक का नाम बताए हम आपको नोट्स ईमेल कर देंगे साथ मे ये भी बताए कि आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी ।आर्मी भर्ती नोट्स

41 thoughts on “Army GD syllabus & Clerk Syllabus in Hindi”

  1. Pingback: इंडियन आर्मी भर्ती में भाग लेने से पहले भर्ती होने का यह तरीका अवश्य पढ़ ले।

  2. Pingback: Indian army clerk Syllabus की डिटेल्स हुई उजागर, clerk height में भी मिलेगी छूट - Fouji Adda

  3. Pingback: ARO आगरा की आर्मी भर्ती होगी नवंबर 2018 में - Fouji Adda

  4. Pingback: ARO गया की आर्मी रैली 1 फरवरी 2019 से शुरू। - Fouji Adda

  5. Pingback: ARO लुधियाना की आर्मी भर्ती 10 मार्च से शुरू - Fouji Adda

  6. Pingback: आर्मी भर्ती मेरठ का नोटिफाकेशन हुआ जारी, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू - Fouji Adda

  7. Rn chaudhary

    Aapka article muje achchha lga lekin army exam se sambandhit koi popular book ka nam bta do sir

  8. सर मुझे आर्मी g d का नोट्स सभी विषयों का चाहिए

  9. सर मुझे आर्मी से रिलेटेड सभी नोट्स चाहिये

  10. Hllo sir ,
    Mujh सामान्य ज्ञान और विज्ञान kein notes chaiye.

  11. Satish Poonia

    सर मुझे पुरे Army का नोट्स मिल सकते हैं क्या

  12. sir muje army gd ke all notes chaiye math सामान्य ज्ञान तथा सामान्य विज्ञान के सभी

  13. सर मुझे आर्मी से रिलेटेड सभी नोट्स चाहिये

  14. सर मुझे आर्मी से रिलेटेड सभी नोट्स चाहिये

कमेंट करे

error: Content is protected !!

Fouji Adda App se MCO quota train ticket, CSD Canteen product price, CSD Canteen Dealers, Military discount coupons, Sainik Guest House & Army Holiday Home, Ex serviceman jobs & Defence welfare news ki complete jankari milti ha. Niche diye gaye button par click karke App install Kare.

Fouji Adda