Indian army question paper सभी पोस्ट के लिए डाउनलोड करे।

Indian army question paper तथा सिलेबस सभी पोस्ट के लिए अलग अलग होता है। army GD paper केवल 100 मार्क्स का होता है जबकि क्लर्क, स्टोरकीपर तथा नर्सिंग असिस्टेंट question paper 200 मार्क्स का होता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे सोल्जर जनरल डयूटी की मेरिट लिस्ट फिजिकल फिटनेस टेस्ट तथा रिटेन टेस्ट के आधार पर बनाई जाती है। नर्सिंग असिस्टेंट तथा सोल्जर टेक्निकल की मेरिट लिस्ट केवल लिखित परीक्षा के आधार पर बनती है।

अब हम बात करेंगे सभी पोस्ट के Indian army question paper के बारे में।आर्मी भर्ती नोट्स

Indian army GD question Paper

Indian army GD paper 100 मार्क्स का होता है जिसमे पास होने के लिए कैंडिडेट को कम से कम 35 मार्क्स प्राप्त करने होते है। जिन कैंडिडेट के पास NCC C सर्टिफिकेट होता है उन्हें आर्मी का रिटेन टेस्ट देने की जरूरत नही पड़ती है।

100 मार्क्स के इस question paper में कुल 50 प्रशन पूछे जाते है तथा एक प्रशन के दो मार्क्स होते है। यह 50 प्रशन मुख्यत 4 सब्जेक्ट्स से पूछे जाते है जिनका विवरण इस प्रकार है।

सब्जेक्टकुल प्रशनकुल मार्क्स
सामान्य ज्ञान (GK)1530
सामान्य विज्ञान (GS)2040
मैथ1020
लॉजिकल रीजनिंग510

ऊपर दी गयी टेबल से साफ है कि सबसे अधिक प्रशन सामान्य विज्ञान से पूछे जाते है उसके अलावा 20 प्रशन जनरल नॉलेज से आते है।
Indian army question paper में जनरल नॉलेज तथा सामान्य विज्ञान से कुल 70 मार्क्स के प्रशन आते है इसलिए इन दोनों सब्जेक्ट पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इंडियन आर्मी क्वेश्चन पेपर में नेगेटिव मार्किंग नही होती है मतलब गलत उत्तर के लिए नंबर नही काटे जाते है।

यदि आप Indian army GD Paper में अच्छे मार्क्स लेना चाहते है तो उसके लिए आपको प्रत्येक सब्जेक्ट की अच्छी तयारी करनी अत्यंत आवश्यक है। नीचे दिए गए लिंक में आप इंडियन आर्मी GD का question पेपर डाउनलोड कर सकते है। इस पोस्ट में कुल soldier GD के दो question paper दिए गए है जो कि दोनों इंग्लिश भाषा मे है। शीघ्र ही हम हिंदी भाषा मे भी इंडियन आर्मी क्वेश्चन पेपर उपलब्ध कराएंगे। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप दोनो पेपर डाउनलोड कर सकते है।

indian army GD Question paper 1

Indian army question paper 2

ऊपर दिए गए मॉडल टेस्ट पेपर से आप अपनी तयारी का आंकलन कर सकते है यदि आप इंडियन आर्मी जनरल डयूटी तथा ट्रेड्समैन की लिखित परीक्षा का सिलेबस डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सिलेबस डाउनलोड कर सकते है।

SYLLABUS_FOR_SOLDIER_GENERAL_DUTY_& Tradesman

अब बात करते है Indian army clerk question paper की

Indian Army clerk question paper

Indian army clerk का रिटेन टेस्ट 200 मार्क्स का होता है जिसके लिए कैंडिडेट को 1 घण्टे का समय दिया जाता है। indian army clerk question paper के दो पार्ट होते है तथा दोनो पार्ट में कुल 50 प्रशन पूछे जाते है।

प्रत्येक ठीक उत्तर के लिए कैंडिडेट को 4 मार्क्स दिए जाते है तथा इंडियन आर्मी क्लर्क पेपर में भी नेगेटिव मार्किंग नही होती है। इंडियन आर्मी क्लर्क पेपर के पार्ट I में 25 प्रशन होते है जो कि 4 सब्जेक्ट से पूछे जाते है जिनकी डिटेल नीचे टेबल में दी गयी है।

PART - I
सब्जेक्टकुल प्रशनकुल अंक
सामान्य ज्ञान0520
सामान्य विज्ञान0520
मैथ1040
कंप्यूटर साइंस0520
PART - II
इंग्लिश25100
टोटल50200

जैसा कि ऊपर टेबल में बताया गया है कि इंडियन आर्मी क्लर्क क्वेश्चन पेपर में लॉजिकल रीजनिंग नही आती है तथा कंप्यूट साइंस के 5 प्रशन पूछे जाते है जो कि 20 मार्क्स के होते है। शेष सब्जेक्ट जनरल डयूटी पेपर की तरह सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान तथा मैथ ही होते है।

अब बात करते है Indian Army clerk question paper के पार्ट II की।

क्लर्क पेपर के पार्ट 2 में 25 प्रशन होते है जो कि 100 मार्क्स के होते है। इस पेपर में सभी प्रशन इंग्लिश सब्जेक्ट से आते है। army clerk paper में पास होने के लिए कम से कम 80 मार्क्स लेने होते है। आप इंडियन आर्मी क्लर्क पेपर नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है जिससे आपको इस एग्जाम के बारे में पूरी जानकारी समझ आ जायेगी तथा यह भी अंदाजा हो जाएगा कि आर्मी क्लर्क पेपर में किस तरह के प्रशन पूछे जाते है।

clerk question paper download now

इंडियन आर्मी क्लर्क सिलेबस

ऊपर दिया गया क्वेश्चन पेपर आर्मी क्लर्क के ऑफिसियल सिलेबस के अनुसार है। यदि आपके पास तैयारी करने के लिए इंडियन आर्मी क्लर्क का सिलेबस नही है तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।आर्मी भर्ती नोट्स

indian army clerk syllabus

Indian army Nursing Assistant question paper

यदि आप भारतीय सेना में आर्मी मेडिकल कोर को जॉइन करने के लिए नर्सिंग असिस्टेंट की तयारी कर रहे है तो आपको नर्सिंग असिस्टेंट के एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस को जानना अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। नर्सिंग असिस्टेंट पेपर भी कुल 200 मार्क्स का होता है जिसमे कुल 50 प्रशन कैंडिडेट से पूछे जाते है।

प्रत्येक प्रशन के 4 मार्क्स होते है। Nursing Assistant paper में 50 प्रशन 5 सब्जेक्ट से पूछे जाते है। सामान्य ज्ञान से 10 प्रशन, मैथ से 5 प्रशन, फिजिक्स से 5 प्रशन, बायोलॉजी से 15 पर्शन तथा केमिस्ट्री से 15 प्रशन पूछे जाते है। नर्सिंग असिस्टेंट पेपर में पास होने के लिए 200 में से 80 मार्क्स लेने होते है।

नर्सिंग असिस्टेंट पेपर की पूरी डिटेल सब्जेक्ट अनुसार नीचे टेबल में दी गयी है।

सब्जेक्टकुल प्रशनकुल अंक
सामान्य ज्ञान1040
फिजिक्स520
मैथ520
केमिस्ट्री1560
बायोलॉजी1560
टोटल50200

Nursing assistant question paper में 35 प्रशन विज्ञान (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) से पूछे जाते है इसलिए नर्सिंग असिस्टेंट एग्जाम के लिए विज्ञान सब्जेक्ट को अच्छे से तैयार करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप इंडियन आर्मी नर्सिंग असिस्टेंट क्वेश्चन पेपर डाउनलोड कर सकते है जिससे आपको पेपर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी।

Download Nursing Assistant Question Paper

इस पेपर की तैयारी के लिए सिलेबस का पता होना अत्यंत आवश्यक है इसलिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप Nursing Assistant Syllabus को डाउनलोड कर सकते है तथा सिलेबस के अनुसार अपनी तयारी शुरू कर सकते है।
Download Nursing Assistant paper syllabus

Indian Army Soldier Technical Question Paper

Soldier technical paper भी सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट की तरह ही होता है जिसमे कैंडिडेट से 50 प्रशन पूछे जाते है तथा 60 मिनट का समय दिया जाते है। दोनो पेपर में मुख्य फर्क यह होता है कि नर्सिंग असिस्टेंट के पेपर में 60 मार्क्स की बायोलॉजी होती है परन्तु सोल्जर टेक्निकल के एक्सआम में बायोलॉजी नही आती है तथा फिजिक्स, केमिस्ट्री से ज्यादा क्वेश्चन पूछे जाते है। सोल्जर टेक्निकल पेपर की पूरी डिटेल नीचे टेबल में दी गयी है।

सब्जेक्टकुल प्रशनकुल मार्क्स
जनरल नॉलेज1040
मैथ1560
फिजिक्स1560
केमिस्ट्री1040
टोटल50200

इस एग्जाम मे भी पास होने के लिए 80 मार्क्स लेने होते है तथा मैथ ओर फिजिक्स दोनो से 15 -15 सवाल पूछे जाते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सोल्जर टेक्निकल पोस्ट के लिए अप्लाई करने के लिए 12वी कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा मैथ सब्जेक्ट होना अनिवार्य है। सोल्जर टेक्निकल क्वेश्चन पेपर नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।

Download soldier technical question paper

Soldier technical exam syllabus नर्सिंग असिस्टेंट की तरह समान होता है जो कि आप ऊपर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है। इस एग्जाम में भी नेगेटिव मार्किंग नही होती है।

Soldier tradesman question paper

इंडियन आर्मी में सोल्जर ट्रेड्समैन की भर्ती के लिए भी दो अलग अलग एग्जाम है। Syce, मेस कीपर तथा हाउस कीपर के लिए 8वी कक्षा पास होना अनिवार्य है तथा उनके लिए अलग एग्जाम होता है तथा अन्य ट्रेडमैन के लिए 10वी पास होना जरूरी है तथा उनके लिए 10वी लेवल का क्वेश्चन पेपर होता है।
दोनो एग्जाम 100 मार्क्स के होते है तथा दोनो में पास होने के लिए 32 मार्क्स लेने होते है। 8वी तथा 10 वी लेवल के दोनों एग्जाम का सिलेबस भी लगभग समान है। दोनो पेपर में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान तथा मैथ से 50 क्वेश्चन आते है। दोनो पेपर की सब्जेक्ट वाइज डिटेल नीचे टेबल में दी गयी है।

सब्जेक्टकुल प्रशनकुल मार्क्स
जनरल नॉलेज2040
सामान्य विज्ञान1530
मैथ15300
टोटल50100

सोल्जर ट्रेड्समैन का सैंपल पेपर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड किया जा सकता है हालांकि यह पेपर इंग्लिश भाषा मे है जल्दी ही हम इसका हिंदी संस्करण भी अपलोड करेंगे।

Download army tradesman Question paper 10th standard

Download tradesman question paper 8th standard

Indian Army Education Havildar Question Paper

आर्मी एजुकेशन हवलदार के लिए भी रिटेन टेस्ट में दो पार्ट होते है जिसमे से एक पार्ट आर्ट तथा साइंस वाले कैंडिडेट के लिए कॉमन होता है तथा दूसरा पार्ट अलग अलग होता है। दोनो पार्ट 50 – 50 मार्क्स के होते है तथा दोनो पार्ट में कुल 100 प्रशन होते है।

पहले पार्ट में दो सब्जेक्ट होते है तथा 50 मार्क्स होते है।

  1. जनरल नॉलेज (25 मार्क्स)
  2. इंग्लिश (25 मार्क्स)

दोनो सब्जेक्ट से 25 – 25 क्वेश्चन पूछे जाते है। Education havildar common paper नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।

Download Education havildar common question paper

दूसरे पार्ट में भी 50 क्वेश्चन होते है तथा यह पेपर आर्ट्स कैंडिडेट के लिए अलग तथा साइंस कैंडिडेट के लिए अलग होता है। आर्ट्स कैंडिडेट के लिए 40 प्रशन आर्ट्स सब्जेक्ट्स से पूछे जाते है तथा 10 प्रशन मैथ से पूछे जाते है। Education havildar question paper आर्ट्स कैंडिडेट के लिए नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड करे।आर्मी भर्ती नोट्स

Download education havildar arts question paper

साइंस कैंडिडेट के लिए 40 प्रशन विज्ञान से तथा 10 प्रशन मैथ से पूछे जाते है। एजुकेशन हवलदार पेपर साइंस कैंडिडेट के लिए नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।

Download Education Havildar Science Question Paper

Syllabus for Education Havildar

दोस्तो अब बात करते है एजुकेशन हवलदार सिलेबस की। एजुकेशन हवलदार सिलेबस आर्ट्स तथा साइंस कैंडिडेट के लिए एक साथ दिया गया है जो कि आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।



Army education havildar syllabus

दोस्तो यह थी indian army question paper की पूरी जानकारी। यदि आप सभी क्वेश्चन पेपर हिंदी भाषा मे प्राप्त करना चाहते है तो नीचे अपना ईमेल एड्रेस डालकर सब्सक्राइब का बटन अवश्य दबाए।
[jetpack_subscriber_form] साथ मे इस पोस्ट को फेसबुक तथा व्हाट्सएप्प पर शेयर अवश्य करे तथा कमेंट करके बताये की यह पोस्ट आपको कैसी लगी?

जय हिंद जय भारत

क्रेडिट – इंडियन आर्मी ऑफिसियल वेबसाइट

2 thoughts on “Indian army question paper सभी पोस्ट के लिए डाउनलोड करे।”

कमेंट करे

error: Content is protected !!

Fouji Adda App se MCO quota train ticket, CSD Canteen product price, CSD Canteen Dealers, Military discount coupons, Sainik Guest House & Army Holiday Home, Ex serviceman jobs & Defence welfare news ki complete jankari milti ha. Niche diye gaye button par click karke App install Kare.

Fouji Adda