ARO आगरा की आर्मी भर्ती होगी नवंबर 2018 में

Indian army running time

दोस्तो यदि आप इंडियन आर्मी रैली में भाग लेकर आर्मी में भर्ती होने चाहते है तो ARO आगरा नवंबर 2018 में आपके लिए आर्मी भर्ती का आयोजन करने जा रहा है। इस आर्मी भर्ती का रजिस्ट्रेशन join indian Army की वेबसाइट पर शुरू हो चुका है।

आपकी जानकारी के लिए बता दु की यह भर्ती  केवल 6 जिलों के लिए होगी तथा इस भर्ती का आयोजन मथुरा कैंट में नवंबर 2018 में किया जाएगा।

इस भर्ती से सम्बंधित सभी डिटेल्स नीचे इस टेबल में दी गयी है।




ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन की शुरुआत16 सिंतबर 2018
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख30 अक्टूबर 2018
भर्ती का स्थानईगल ग्राउंड, आगरा रोड, मथुरा कैंट
जिलों की भर्तीआगरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, अलीगढ़, फिरोजाबाद
फिजिकल टेस्ट की शुरुआत15 नवंबर 2018
फिजिकल टेस्ट की अंतिम तिथि27 नवंबर 2018

दोस्तो ऊपर दी गयी डिटेल्स के अनुसार आप इस भर्ती में पार्टिसिपेट करके इंडियन आर्मी जॉइन कर सकते है। यह भर्ती सोल्जर जनरल डयूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर ट्रेड्समैन, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, सोल्जर क्लर्क तथा सोल्जर SKT के पदों के लिए है। इन सभी पदों की age limit तथा शैक्षणिक योग्यता भी अलग अलग है इसलिए अपनी योग्यता के अनुसार ही पोस्ट के लिए अप्लाई करे।

Indian Army soldier GD /CLERK Syllabus तथा लिखित परीक्षा में 75 से 85 मार्क्स कैसे लाये

इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता तथा age limit की डिटेल नीचे टेबल में दी गयी।


CategoryEducationAge
Soldier General Dutyमैट्रिक में कुल 45% मार्क्स तथा प्रत्येक सब्जेक्ट में 33% मार्क्स। यदि कैंडिडेट्स ने 12वी पास की है तो उसके लिए % नही देखी जाएगी।17 ½ - 21 वर्ष
सोल्जर टेक्निकल
(सभी आर्म्स जैसे EME, Signal, Arty, AAD
सोल्जर टेक्निकल - 12वी साइंस मध्यम से की हो जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ तथा इंग्लिश सब्जेक्ट्स हो। 12वी कम से कम 50% मार्क्स हो तथा प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 40% मार्क्स हो
सोल्जर टेक्निकल (Aviation & Ammunition Examiner) - या तो सोल्जर टेक्निकल वाली एलीजिबिलिटी हो अन्यथा किसी मानक पॉलीटेक्निक इंस्टिट्यूट से 3 वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा ( इलेक्ट्रिकल, मेकैनिकल, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस) होना चाहिए।
17 ½ - 23 वर्ष
सोल्जर क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT)(a) 12वी में प्रत्येक सब्जेक्ट में 50% मार्क्स तथा कुल 60% मार्क्स होने जरूरी है।
(b) 10 वी या 12वी में इंग्लिश तथा गणित/एकाउंट्स सब्जेक्ट होने अनिवार्य है तथा इन सब्जेक्ट्स में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए।
17 ½ - 23 वर्ष
सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट (आर्मी मेडिकल कोर)12वी में साइंस मध्यम में इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी विषय होने चाहिए तथा प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 40% मार्क्स होने चाहिए तथा कुल 50% मार्क्स होने चाहिए यदि कैंडिडेट ने बॉटनी/जूलॉजी/बायोसाइंस से BSc किया हुआ है तो 12वी में ऊपर दी गयी % अनिवार्य नही है परन्तु इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी सब्जेक्ट्स होना अनिवार्य है।17 ½ - 23 वर्ष
सोल्जर ट्रेड्समैन (सभी आर्म्स ट्रेड्समैन) Syce, mess keeper and house keeper को छोड़कर10वी या ITI17 ½ - 23 वर्ष
सोल्जर ट्रेड्समैन (Syce, mess keeper तथा house keeper)8वी17 ½ - 23 वर्ष

दोस्तो इस आर्मी भर्ती से सम्बंधित डिटेल आपको बता चुके है और यदि आपको इससे सम्बंधित कोई अन्य जानकारी चाहिए तो नीचे कमेंट में पूछ सकते है।


कमेंट करे

error: Content is protected !!

Fouji Adda App se MCO quota train ticket, CSD Canteen product price, CSD Canteen Dealers, Military discount coupons, Sainik Guest House & Army Holiday Home, Ex serviceman jobs & Defence welfare news ki complete jankari milti ha. Niche diye gaye button par click karke App install Kare.

Fouji Adda