ARO अलवर की भर्ती 02 जनवरी 2019 से शुरू। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 अक्टूबर से शुरू

Army Recruitment Office अलवर ने इंडियन आर्मी रैली 2019 का नोटिफिकेशन Join indian army की वेबसाइट पर जारी कर दिया है। आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे नोजवान इस भर्ती के लिए 15 अक्टूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। यह भर्ती अलवर, सवाई माधोपुर तथा डौसा जिले के नोजवानो के लिए है और इन्ही तीन जिलों के नोजवान इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। यह भर्ती सोल्जर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, स्टोर कीपर, टेक्निकल तथा ट्रेड्समैन के लिए है। इस भर्ती में सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही फार्मासिस्ट की वेकैंसी नही है।


इन वेकैंसी के अलावा इस भर्ती में हवलदार सर्वेयर तथा JCO रिलीजियस टीचर की भी वेकैंसी है जिसमे पूरे राजस्थान से योग्य कैंडिडेट अप्लाई कर सकते है। हवलदार सर्वेयर तथा JCO रिलीजियस टीचर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 अक्टूबर से शुरू हो चुका है जिसकी अंतिम तिथि 03 नवंबर 2018 है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले सभी कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2018 से अपडेट कर दिए जाएंगे तथा सभी कैंडिडेट्स को रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर भेज दिए जाएंगे।
इस आर्मी भर्ती का फिजिकल टेस्ट 2 जनवरी 2019 से 12 जनवरी 2019 तक इंदिरा गांधी स्टेडियम अलवर (राजस्थान) में लिया जाएगा। इस भर्ती से सम्बंधित पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गयी है।

ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन की शुरुआत15 अक्टूबर 2018
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख28 नवंबर 2018
जिलों की भर्तीअलवर, डोसा, सवाई माधोपुर
भर्ती का स्थानइंदिरा गांधी स्टेडियम अलवर
फिजिकल टेस्ट की शुरुआत2 जनवरी 2019
फिजिकल टेस्ट की अंतिम तिथि12 जनवरी 2019
एडमिट कार्ड7 दिसंबर से शुरू
ऊपर टेबल में दी गयी जानकारी के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा दे। अब हम आपको बताएंगे कि इन सभी पोस्ट के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास कौन कौनसी शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। सभी पोस्ट की शैक्षणिक योग्यता तथा आयु सीमा नीचे टेबल में दी गयी है।



CategoryEducationAge
Soldier General Dutyमैट्रिक में कुल 45% मार्क्स तथा प्रत्येक सब्जेक्ट में 33% मार्क्स। यदि कैंडिडेट्स ने 12वी पास की है तो उसके लिए % नही देखी जाएगी।17 ½ - 21 वर्ष
सोल्जर टेक्निकल
(सभी आर्म्स जैसे EME, Signal, Arty, AAD
सोल्जर टेक्निकल - 12वी साइंस मध्यम से की हो जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ तथा इंग्लिश सब्जेक्ट्स हो। 12वी कम से कम 50% मार्क्स हो तथा प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 40% मार्क्स हो
सोल्जर टेक्निकल (Aviation & Ammunition Examiner) - या तो सोल्जर टेक्निकल वाली एलीजिबिलिटी हो अन्यथा किसी मानक पॉलीटेक्निक इंस्टिट्यूट से 3 वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा ( इलेक्ट्रिकल, मेकैनिकल, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस) होना चाहिए।
17 ½ - 23 वर्ष
सोल्जर क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT)(a) 12वी में प्रत्येक सब्जेक्ट में 50% मार्क्स तथा कुल 60% मार्क्स होने जरूरी है।
(b) 10 वी या 12वी में इंग्लिश तथा गणित/एकाउंट्स सब्जेक्ट होने अनिवार्य है तथा इन सब्जेक्ट्स में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए।
17 ½ - 23 वर्ष
सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट (आर्मी मेडिकल कोर)12वी में साइंस मध्यम में इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी विषय होने चाहिए तथा प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 40% मार्क्स होने चाहिए तथा कुल 50% मार्क्स होने चाहिए यदि कैंडिडेट ने बॉटनी/जूलॉजी/बायोसाइंस से BSc किया हुआ है तो 12वी में ऊपर दी गयी % अनिवार्य नही है परन्तु इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी सब्जेक्ट्स होना अनिवार्य है।17 ½ - 23 वर्ष
सोल्जर ट्रेड्समैन (सभी आर्म्स ट्रेड्समैन) Syce, mess keeper and house keeper को छोड़कर10वी या ITI17 ½ - 23 वर्ष
सोल्जर ट्रेड्समैन (Syce, mess keeper तथा house keeper)8वी17 ½ - 23 वर्ष

सभी योग्य कैंडिडेट को 7 दिसंबर से एडमिट कार्ड मिलना शुरू हो जाएंगे तथा एडमिट कार्ड में दी गयी तिथि को कैंडिडेट को फिजिकल के लिए पहुचना होगा। फिजिकल के समय कैंडिडेट्स को ओरिजिनल डॉक्यूमेंट ले के जाना जरूरी है। नीचे टेबल में सभी जरूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट दी गयी है। यदि आप के पास ये डाक्यूमेंट्स नही है तो समय रहते बनवा लीजिए ताकि फिजिकल के समय आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।



एडमिट कार्डएक कॉपी
कलर फ़ोटो20 बिना अटेस्ट किये हुए
शैक्षणिक डॉक्यूमेंटमैट्रिक, सेकेंडरी, ग्रेजुएशन, जो भी डॉक्यूमेंट एप्लीकेबल हो कि ओरिजिनल मार्कशीट
डोमिसाइलDM या तहसीलदार द्वारा जारी किया हुआ
जाति प्रमाण पत्रफ़ोटो के साथ, DM या तहसीलदार द्वारा जारी किया हुआ
रेलीजियन सर्टिफिकेटयदि जाती प्रमाण पत्र में धर्म न लिखा हो तो रेलीजियन सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा
स्कूल करैक्टर सर्टिफिकेटस्कूल प्रिंसिपल द्वारा जारी किया हुआ
करैक्टर सर्टिफिकेटसरपंच द्वारा जारी किया हुआ, 6 महीने से ज्यादा पुराण नही होना चाहिए
अशादिशुदा सर्टिफिकेटयदि एप्लिकेंट की आयु 21 वर्ष से कम हो तो

दोस्तो बिना देरी किये 15 अक्टूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दीजिए।

इंडियन आर्मी रैली ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यह क्लिक करे

यदि आप इंडियन आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए नोट्स प्राप्त करना चाहते है तो नीचे अपना ईमेल डालकर सब्सक्राइब का बटन अवश्य दबाए।

Subscribe to Blog via Email

Enter your email address to subscribe to this blog and receive notifications of new posts by email.

एक बार पोस्ट को फेसबुक तथा व्हाट्सएप्प पर शेयर जरूर करे ताकि भर्ती की तयारी कर रहे जवानों को इसके बारे में सूचित किया जा सके।

जय हिंद जय भारत

कमेंट करे

error: Content is protected !!

Fouji Adda App se MCO quota train ticket, CSD Canteen product price, CSD Canteen Dealers, Military discount coupons, Sainik Guest House & Army Holiday Home, Ex serviceman jobs & Defence welfare news ki complete jankari milti ha. Niche diye gaye button par click karke App install Kare.

Fouji Adda