कैबिनेट ने 4% DA बढ़ोतरी को दी मंज़ूरी।

यूनियन कैबिनेट ने शुक्रवार के दिन केंद्रीय कर्मचारियों तथा पेन्शनर के महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी को मंज़ूरी दे दी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय केबिनेट ने यह निर्णय लिया हैं। I&B मिनिस्टर श्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ़्रेन्स करके यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने सभी केंद्रीय कर्मचारियों तथा पेन्शनर का DA, 4% बडाने का फ़ैसला लिया हैं।

DA में होगी 4% बढ़ोतरी।

DA में 4% बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 38% से बढ़कर 42% हो जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2023 से लागू होगी तथा केंद्रीय कर्मचारियों तथा पेन्शनर को 3 महीने के DA का एरियर दिया जाएगा। महंगाई भत्ते के रेविज़न का फ़ायदा 47.58 लाख केंद्रीय कर्मचारियों तथा 69.76 लाख पेन्शनर को होगा जिसमें डिफ़ेन्स सर्विंग पर्सन तथा पेन्शनर भी शामिल हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि महंगाई भत्ते का रेविज़न वर्ष में 2 बार जनवरी तथा जुलाई के महीने में किया जाता हैं। इस रेविज़न के बाद नेक्स्ट रेविज़न जुलाई के महीने में किया जाएगा।

DA बढ़ोतरी से कितना फ़ायदा होगा।

यदि बात करे की 4% DA अधिक होने से सैलरी में कितना इज़ाफ़ा होगा तो इसके लिए नीचे एक कैल्क्युलेटर दिया गया हैं। DA कैल्क्युलेटर का इस्तेमाल करके आप सैलरी में बड़ोतरी पता कर सकते हैं। नीचे दिए गए कैल्क्युलेटर में सैलरी से सम्ब्न्धित डिटेल एंटर करनी हैं तथा DA % में कितना DA बड़ाया गया हैं वो नम्बर एंटर करना हैं। जैसे अभी 4% DA बडने का अनुमान हैं तो आपको इसमें 4 एंटर करना हैं। उसके बाद Calculate DA पर क्लिक करना हैं। उसके बाद सैलरी में कितनी बड़ोतरी होगी वो अमाउंट आ जाएगा।

यदि आप चाहे तो टोटल DA भी इससे कैल्क्युलेट कर सकते हैं। टोटल DA कैल्क्युलेट करने के लिए आपको टोटल DA एंटर करना हैं जो की फ़िलहाल 42% हो गया हैं। यदि आप पेन्शनर हैं तो इसमें बेसिक पे में आप को बेसिक पेन्शन एंटर करनी हैं तथा MSP, ग्रूप X पे तथा क्लास पे में 0 सलेक्ट करे। उसके बाद Calculate DA पर क्लिक करे। इस प्रकार पेन्शनर बडने वाले DA अमाउंट का पता कर सकते हैं।

DA एरियर कब मिलेगा

DA एरियर के क्रेडिट होने से सम्ब्न्धित कोई भी जानकारी प्रेस रिलीज़ में नही शेयर की गयी हैं। परंतु हर वर्ष की तरह इस बार भी DA एरियर अप्रैल के महीने में क्रेडिट होने की सम्भावना हैं।

यदि आप डिफ़ेन्स वेलफ़ेयर से सम्ब्न्धित न्यूज़ प्राप्त करना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर से फ़ौजी अड्डा ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं। जिसमें आपको डिफ़ेन्स वेलफ़ेयर की सभी न्यूज़ मिल जाएँगी। फ़ौजी अड्डा ऐप इंस्टॉल करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करे।

यदि आप को यह जानकारी महत्वपूर्ण लगे तथा आप चाहते हैं कि DA कैल्क्युलेटर का इस्तेमाल अन्य डिफ़ेन्स पर्सन कर पाए तो इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके Whatsapp ग्रूप में शेयर करे।

यदि आप डिफ़ेन्स वेलफ़ेयर न्यूज़ टेलीग्राम के ज़रिए प्राप्त करना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करके फ़ौजी अड्डा टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं।

जय हिंद

1 thought on “कैबिनेट ने 4% DA बढ़ोतरी को दी मंज़ूरी।”

कमेंट करे

error: Content is protected !!

Fouji Adda App se MCO quota train ticket, CSD Canteen product price, CSD Canteen Dealers, Military discount coupons, Sainik Guest House & Army Holiday Home, Ex serviceman jobs & Defence welfare news ki complete jankari milti ha. Niche diye gaye button par click karke App install Kare.

Fouji Adda
%d bloggers like this: