1 जनवरी 2023 से महंगाई भत्ता 4% अधिक हो सकता हैं

केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हर वर्ष दो बार महंगाई भत्ते की बड़ोतरी की जाती हैं। महंगाई भत्ता कन्सूमर प्राइस इंडेक्स के अनुसार दिया जाता हैं। वर्ष में एक बार जनवरी से जून तक के कन्सूमर प्राइस के अनुसार महंगाई भत्ते में बड़ोतरी की जाती हैं जो कि 1 जुलाई से लागू किया जाता हैं। दूसरी बार जुलाई से दिसम्बर तक के CPI ( Consumer Price Index) के अनुसार महंगाई भत्ता बड़ाया जाता हैं जो 1 जनवरी से लागू किया जाता हैं। 1 जुलाई 2022 से 31 दिसम्बर 2022 तक के CPI का डेटा जारी हो चुका हैं जिसके अनुसार 1 जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते में बड़ोतरी की जाएगी।

1 जनवरी 2023 से कितना DA लागू होगा

जुलाई से दिसम्बर 2022 के CPI के डेटा के अनुसार महंगाई भत्ता 4% अधिक हो सकता हैं। फ़िलहाल सेंट्रल गवर्मेंट एमपलोयी को 38% महंगाई भत्ता मिलता हैं। CPI इंडेक्स के डेटा के अनुसार यह महंगाई भत्ता 4% अधिक होकर 42% हो सकता हैं जो की केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से लागू होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि DA की बड़ोतरी का फ़ायदा लगभग 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी तथा पेन्शनर को होगा जिसमें डिफ़ेन्स पर्सनल भी शामिल हैं।

ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने PTI से बात करते हुए बताया कि दिसम्बर 2022 का CPI डेटा लेबर ब्यूरो के द्वारा जारी हो चुका हैं जिसके अनुसार महंगाई भत्ता 4.23% अधिक होने का अनुमान हैं। लेकिन सरकार दशमलव में DA नही बड़ाएगी इसलिए DA 4% बड़कर 42% हो सकता हैं।

महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि फ़ाइनैन्स मिनिस्ट्री का इक्स्पेंडिचर डिपार्टमेंट DA का एक प्रस्ताव तैयार करेगा जिसको अप्रूवल के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास मंज़ूरी के लिए भेजा जाएगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल की अप्रूवल मिलने के बाद केंद्र सरकार के द्वारा इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी।

यदि पूरे प्रॉसेस की बात करे तो अप्रूवल के बाद मार्च के महीने में केंद्रीय सरकार द्वारा बड़ाए गए DA की घोषणा हो सकती हैं। इसके बाद यह DA 1 जनवरी 2023 से लागू किया जाएगा तथा इसका एरियर अप्रैल की सैलरी या पेन्शन में क्रेडिट हो सकता हैं।

DA से कितनी सैलरी बड़ेगी

यदि बात करे की 4% DA अधिक होने से सैलरी में कितना इज़ाफ़ा होगा तो इसके लिए नीचे एक कैल्क्युलेटर दिया गया हैं। DA कैल्क्युलेटर का इस्तेमाल करके आप सैलरी में बड़ोतरी पता कर सकते हैं। नीचे दिए गए कैल्क्युलेटर में सैलरी से सम्ब्न्धित डिटेल एंटर करनी हैं तथा DA % में कितना DA बड़ाया गया हैं वो नम्बर एंटर करना हैं। जैसे अभी 4% DA बडने का अनुमान हैं तो आपको इसमें 4 एंटर करना हैं। उसके बाद Calculate DA पर क्लिक करना हैं। उसके बाद सैलरी में कितनी बड़ोतरी होगी वो अमाउंट आ जाएगा।

यदि आप चाहे तो टोटल DA भी इससे कैल्क्युलेट कर सकते हैं। टोटल DA कैल्क्युलेट करने के लिए आपको टोटल DA एंटर करना हैं जो की फ़िलहाल 38% हैं। यदि आप पेन्शनर हैं तो इसमें बेसिक पे में आप को बेसिक पेन्शन एंटर करनी हैं तथा MSP, ग्रूप X पे तथा क्लास पे में 0 सलेक्ट करे। उसके बाद Calculate DA पर क्लिक करे। इस प्रकार पेन्शनर बडने वाले DA अमाउंट का पता कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जनवरी 2023 के DA की अफ़िशल अनाउन्स्मेंट अभी नही हुई हैं तथा दिए गए DA का अनुमान CPI के आधार पर किया गया हैं।

यदि आप डिफ़ेन्स वेलफ़ेयर से सम्ब्न्धित न्यूज़ प्राप्त करना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर से फ़ौजी अड्डा ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं। जिसमें आपको डिफ़ेन्स वेलफ़ेयर की सभी न्यूज़ मिल जाएँगी। फ़ौजी अड्डा ऐप इंस्टॉल करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करे।

यदि आप को यह जानकारी महत्वपूर्ण लगे तथा आप चाहते हैं कि DA कैल्क्युलेटर का इस्तेमाल अन्य डिफ़ेन्स पर्सन कर पाए तो इसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके Whatsapp ग्रूप में शेयर करे।

यदि आप डिफ़ेन्स वेलफ़ेयर न्यूज़ टेलीग्राम के ज़रिए प्राप्त करना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करके फ़ौजी अड्डा टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं।

जय हिंद

3 thoughts on “1 जनवरी 2023 से महंगाई भत्ता 4% अधिक हो सकता हैं”

कमेंट करे

error: Content is protected !!

Fouji Adda App se MCO quota train ticket, CSD Canteen product price, CSD Canteen Dealers, Military discount coupons, Sainik Guest House & Army Holiday Home, Ex serviceman jobs & Defence welfare news ki complete jankari milti ha. Niche diye gaye button par click karke App install Kare.

Fouji Adda
%d bloggers like this: