CSD canteen पूरे भारत मे ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा शुरू करने जा रही है। अब डिफेंस पर्सन को किसी भी CSD कैंटीन के टाइमिंग या छुट्टी जानने की आवश्यकता नही होगी। न ही आपको CSD कैन्टीन में जाकर घण्टो तक अपने नंबर का इंतजार करना पड़ेगा। डिफेंस पर्सन अब CSD canteen online token सुविधा के तहत अपनी अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है। अपॉइंटमेंट मिलने के बाद निर्धारित समय तथा तिथि पर CSD कैंटीन में विजिट करके जरूरी सामान खरीद सकेंगे।
सर्वप्रथम online token booking की सुविधा Taurus Station canteen में शुरू की गई है जो कि अब तक काफी सफल रही है। कोरोना के इस सकंट में यह सुविधा भीड़ को कम करते हुए डिफेंस पर्सन को CSD कैंटीन सुविधा उपलब्ध कराने में काफी सफल रही है। इस पोस्ट में हम बात करेंगे कि कैसे डिफेंस पर्सन CSD Canteen online booking कैसे कर सकते है तथा appointment के समय विजिट करके CSD कैंटीन से आवश्यक वस्तुए कैसे खरीद सकते है।
How to book CSD canteen online token?
ऑनलाइन टोकन बुकिंग के लिए सबसे पहले आपको अपने राज्य की ऑफिसियल CSD कैंटीन की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। सभी राज्य की ऑफिसियल वेबसाइट की लिस्ट इसी पोस्ट में दी गयी है। आपको दी गयी लिस्ट में से अपने राज्य की दी गयी वेबसाइट पर क्लिक करके उस पर जाना है तथा उसके बाद निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।
Time needed: 10 minutes.
निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके CSD Canteen online token booking करे।
- ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करके वेबसाइट विजिट करे।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको सर्विस का ऑप्शन दिखाई देगा। उसमे Grocery पर क्लिक करे। अधिक जानकारी के लिए निचे फोटो देखे। इस पोस्ट में हम आपको CSD canteen सेक्टर 37 नॉएडा में टोकन के माध्यम से अपॉइंटमेंट बुक करने का प्रोसेस बता रहे है
- ऑनलाइन बुकिंग के लिए तिथि तथा समय चुने।
ग्रोसरी सर्विस पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा। इस पेज पर आपको बुकिंग के लिए तिथि तथा समय दिखाई देगा। अपनी सुविधा के अनुसार आप तिथि तथा समय चुन सकते है। हलाकि बहुत अधिक डिमांड होने के कारण 2 या 3 दिन बाद की ही अपॉइंटमेंट उपलब्ध रहती है। इसलिए आपसे सुझाव है कि जिस दिन आप CSD कैंटीन में जाना चाहते है उससे 2 से 3 दिन पहले ही बुकिंग करले।
- ऑनलाइन टोकन के लिए आवश्यक सुचना एंटर करे।
CSD Canteen online booking के लिए आपको आवश्यक सुचना एंटर करनी होती है। इस पेज पर अपना नाम, ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर, CSD canteen smart card नंबर तथा CSD स्मार्ट कार्ड पर आपका नाम को एंटर करना होता है। यह जानकारी ध्यानपूर्वक एंटर करे क्योकि जब आप कैंटीन में सामान लेने के लिए जाते है तो आपकी यह जानकारी वेरीफाई की जाती है तथा ऑनलाइन टोकन की जानकारी भी मोबाइल नंबर तथा ईमेल एड्रेस पर भेजी जाती है। यह जानकारी एंटर करने के पश्चात कंटिन्यू के बटन पर क्लिक करे।
- पर्सनेल इनफार्मेशन वेरीफाई करे तथा कंटिन्यू बटन दबाये।
इस स्टेप में आपको अपना ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर, नाम तथा कार्ड नंबर, booking date & time चेक करने होते है। जानकारी चेक करे यदि सही हो तो Book My Appointment के बटन पर क्लिक करे।
- CSD Canteen online token चेक करे।
इसके बाद आपकी निर्धारित तिथि तथा समय पर CSD कैंटीन में अपॉइंटमेंट फिक्स हो जाएगी। अपॉइंटमेंट से संबंधित पूरी जानकारी आपको ईमेल के जरिये भेज दी जाती है जिसे आप प्रिंट भी निकाल सकते है या CSD कैंटीन में अपने मोबाइल में भी दिखा सकते है।
अब बात करते है की यह ऑनलाइन टोकन बुकिंग सर्विस किस किस राज्य में शुरू हुई है तथा किस किस वेबसाइट के माध्यम से आप CSD कैंटीन में अपनी appointment फिक्स कर सकते है। दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह ऑनलाइन सर्विस अभी आरम्भिक स्थिति में है तथा केवल कुछ ही CSD कैंटीन इसे अभी शुरू कर पाए है। इस सर्विस को शुरू करने का मुख्य उदेश्य कोरोना के समय CSD कैंटीन में क्राउड न हो तथा लोग जरूरी सामान सुविधा पूर्वक खरीद सके।
CSD canteen token booking websites की लिस्ट निचे टेबल में दी गयी है।
CSD canteen token booking websites
State | Website | Contact Number |
---|---|---|
Andhra Pradesh | Coming soon | |
Assam | Coming soon | |
Arunachal Pradesh | Coming soon | |
Chandigarh | Update soon | |
Chattisgarh | Coming soon | |
Delhi | https://tauruscanteen.setmore.com/ | 95823 26258 |
Goa | Coming soon | |
Gujarat | Update soon | |
Himachal Pradesh | Update soon | |
Gurgaon (Haryana) | https://gurgaoncanteen.setmore.com/ | |
CSD Canteen Rewari (Haryana) | Update soon | |
Jharkhand | Coming soon | |
Jammu & Kashmir | Coming soon | |
Kerala | Coming soon | |
Karnataka | Coming soon | |
Nagpur Maharashtra | https://suvidhakendra.setmore.com/ | stationcanteennagpur@gmail.com |
Pune Maharashtra | canteenpune.catalog.to | +912026352899 madane3762@gmail.com |
Madhya Pradesh | Update soon | |
Meghalaya | Update soon | |
Mizoram | Update soon | |
Manipur | Update soon | |
Nagaland | Update soon | |
Odisha | Update soon | |
Hoshiyarpur Punjab | 01882-221053 73475-53174250 | |
Jaipur Rajasthan | https://canteen.catalog.to/ | +919649428662 canteenquicksell@gmail.com |
Sikkim | Coming soon | |
Telangana | Coming soon | |
Tamil Nadu | Coming soon | |
Tripura | Coming soon | |
Noida Uttar Pradesh | https://noidacanteen.setmore.com/ | |
Lucknow Uttar Pradesh | surya2020.setmore.com | |
West Bengal | Coming soon | |
Uttarkhand | https://sarvatracsd.setmore.com/ |
जैसा कि आप देख सकते है कि केवल कुछ कैंटीन में ही यह सुविधा अभी तक शुरू हो पाई है। इसमें CSD Canteen Rewari, CSD Canteen Gurugram, Tauraus CSD Canteen delhi, CSD pune, CSD Canteen Lucknow, CSD Canteen Jaipur, CSD Noida, CSD canteen firojpur इत्यादि में Online token booking की सुविधा शुरू हो चुकी है।
जैसे ही आप ऑनलाइन टोकन बुकिंग कर लेते है उसके पश्चात आपको अपॉइंटमेंट की तिथि तथा समय पर ही CSD कैंटीन में समान खरीदने जाना होता है। इन कैंटीन में बिना टोकन के एंट्री परमिशन नही है। कोशिश करे कि CSD कैंटीन में अपॉइंटमेंट के समय से 5 मिनट पहले पहुचे। घर से बाहर जाते समय मास्क अवश्य पहने।
CSD में जाते समय CSD कैंटीन स्मार्ट कार्ड, CSD appointment token अवश्य साथ लेकर जाए। एंट्री के समय यह दोनों चेक किये जाते है। टोकन की कॉपी आप अपने मोबाइल में भी दिखा सकते है।
CSD Canteen online booking benefits
- CSD कैंटीन जाने के लिए CSD की छुट्टी या टाइमिंग पता करने की आवश्यकता नही है।
- ग्रोसरी खरीदने के लिए कैंटीन में लम्बी लम्बी लाइन में लगने की आवश्यकता नही है।
- कैंटीन में समान आते ही अधिक भीड़ नही होगी क्योंकि प्रत्येक दिन एक सीमित संख्या में ही लोग csd जा सकते है जिसके CSD में ग्रोसरी पूरे महीने उपलब्ध रहेगी।
- कैंटीन स्मार्ट कार्ड रिन्यूअल के लिए भी अपॉइंटमेंट की सुविधा उपलब्ध है।
- ऑनलाइन टोकन बुकिंग से समय की बचत होगी तथा कोरोना जैसी बीमारी के सक्रमण की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।
दोस्तो डिफेंस पर्सन तथा उनकी फैमिली की सुविधा के लिए यह अत्यंत सराहनीय कदम है। इसके बाद मिलिट्री कैंटीन से शॉपिंग करने बहुत ही सुविधपूर्वक हो गया है। हालांकि आरम्भ में उन डिफेंस पर्सन या फैमिली को जरूर परेशानी होगी जो स्मार्ट फ़ोन अधिक इस्तेमाल नही करते है तथा ऑनलाइन बुकिंग के प्रोसेस को नही जानते है। परंतु समय के साथ वो सभी भी इसे आसानी से सिख जाएंगे।
दोस्तो यदि पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो दोस्तो के साथ अवश्य शेयर करे ताकि वो इस लेटेस्ट अपडेट को समझ सके। यदि आप डिफेंस वेलफेयर से सम्बंधित पोस्ट ईमेल के जरिये प्राप्त करना चाहते है तो नीचे अपना ईमेल एड्रेस डालकर सब्सक्राइब का बटन दबाये। सभी लेटेस्ट अपडेट ईमेल के जरिये आपको भेज दी जाएगी।
My Cards were lost during Dec 2019, applied for cards, i was called to collect my cards during Marc’2020 but i couldn’t collect due to lock down. They had given a counter slip of the Form submitted but unfortunately i have lost the slip, but have the SMS received after submission of the form.Now since i do not have any cards to avail canteen facilities.i am unable even to book an appointment with canteen manager, the only Land Line number that is available is running all the time busy. please suggest.
Has online appointment of canteen started in Bangalore
Sir mera inter me 49% hai mai army gd ka form bhar skte hai