जैसा की आप जानते हैं कि CSD कैंटीन की कार पॉलिसी 1 जनवरी 2023 से चेंज हो चुकी हैं। अब डिफ़ेन्स पर्सन कम से कम लगभग 920000 रुपए तक की कार CSD कैंटीन से परचेज कर पाएँगे। यदि आप CSD कैंटीन की न्यू कार पॉलिसी के बारे में नही जानते हैं तो आप CSD canteen New car Policy यहाँ क्लिक करके न्यू पॉलिसी की जानकारी पढ़ सकते हैं। न्यू पॉलिसी के अनुसार डिफ़ेन्स पर्सन कौन कौन सी कार CSD कैंटीन के द्वारा ले सकते हैं इसकी इन्फ़र्मेशन आपको मिल जाएगी।
कार एक हाई वैल्यू प्रोडक्ट होता हैं जिसे ख़रीदते समय लोन की आवश्यकता पड़ती हैं। जब भी कोई डिफ़ेन्स पर्सन CSD कैंटीन से कार परचेज करता हैं तो कार लोन का प्रॉसेस सिविल की तुलना में अलग होता हैं।
इस पोस्ट में हम बात करेंगे की CSD कैंटीन से फ़ोर वीलर परचेज करते समय कार लोन कैसे ले।
CSD Canteen car loan procedure
CSD कैंटीन से कार लोन लेने के लिए सबसे पहले आपको कार डिसाइड करनी होती हैं। उसके बाद उस कार का CSD प्राइस चेक करना होता हैं। गूगल प्ले स्टोर से फ़ौजी अड्डा ऐप डाउनलोड करके आप किसी भी कार का किसी भी स्टेट में CSD प्राइस चेक कर सकते हैं।
CSD प्राइस चेक करने के बाद आपको अपने बजट के अनुसार लोन अमाउंट डिसाइड करना होता हैं।
इसके बाद कार बुकिंग करने के लिए उस कार कम्पनी के CSD डीलर को कांटैक्ट करना होता हैं। फ़ौजी अड्डा ऐप में आल ओवर इंडिया के CSD डीलर दिए गए हैं। आप फ़ौजी अड्डा ऐप के द्वारा उन डीलर को कॉल कर सकते हैं। फ़ौजी अड्डा ऐप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करे।
कार की बुकिंग करने के बाद आपको लोन का प्रॉसेस शुरू करना होता हैं। यदि कार की डिलीवरी में वेटिंग टाइम हैं तो आप को डिलीवरी से 2 हफ़्ते पहले लोन का प्रॉसेस शुरू करना हैं।
CSD car loan का प्रॉसेस तथा टर्मस कंडिशन लगभग सभी बैंक में समान होती हैं। अब बात का लेते हैं टर्मस & कंडिशन के बारे में।
CSD Car Loan Terms & Condition
- ऐप्लिकेंट की उम्र 21 वर्ष से 65 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- कार लोन के लिए कम से कम 1 लाख रुपए लोन के रूप में लेने होते हैं। इस अमाउंट से कम कार लोन नही मिलता हैं।
- CSD कार लोन को EMI के रूप में जमा करने के लिए 1 से 5 वर्ष का समय दिया जाता हैं। यदि ऐप्लिकेंट का CIBIL Score अच्छा हैं तो बैंक रिपेमेंट के लिए 7 वर्ष का समय भी दे देते हैं।
CSD car Loan Amount
CSD कार लोन का अमाउंट दो तरीक़े से डिसाइड किए जाता हैं।
- कार के एक्स शोरूम प्राइस से – कार के Ex showroom प्राइस का 85% से 100% तक कार लोन लिया जा सकता हैं। कार लोन का अमाउंट बैंक की पॉलिसी के ऊपर डिपेंड करता हैं जो समय समय पर चेंज होती रहती हैं।
- कार के ऑन रोड प्राइस से – CSD car loan कार के ऑन रोड प्राइस के बेस पर भी लिया जा सकता हैं। बैंक कार के ऑन रोड प्राइस का 85% से 100% तक फ़ाइनैन्स कर देते हैं। कार का ऑन रोड प्राइस निकालने के लिए एक्स शोरूम प्राइस में कार का इन्शुरन्स, रेजिस्ट्रेशन चार्ज, रोड टैक्स इत्यादि ऐड कर दिए जाते हैं।
कार लोन इंट्रेस्ट रेट
CSD car Loan का इंट्रेस्ट रेट फ़िक्स नही होता हैं। यह ऐप्लिकेंट के CIBIL स्कोर पर निर्भर करता हैं। इसके अलावा RBI की लेटेस्ट पॉलिसी के अनुसार बैंक समय समय पर कार लोन का इंट्रेस्ट रेट चेंज करते रहते हैं। इस समय कार लोन 8.40 % से 9% तक हैं। यदि ऐप्लिकेंट का CIBIL स्कोर अच्छा हैं तो उसे कम इंट्रेस्ट रेट पर लोन मिल जाता हैं अन्यथा उसे ज़्यादा इंट्रेस्ट रेट पे करना होता हैं।
अब बात कर लेते हैं लोन के लिए अप्लाई करने के प्रॉसेस के बारे में। जब आप की कार की डिलीवरी में 10 – 15 दिन रहते हैं उस समय लोन लेने के प्रॉसेस को शुरू कर देना चाहिए। लोन लेने के लिए आपको कुछ डॉक्युमेंट्स तैयार करने होते हैं जो की नीचे बताए गए हैं।
Car Loan Documents
कार लोन के लिए अप्लाई करने के लिए नीचे दिए गए डॉक्युमेंट तैयार करने होते हैं।
- फ़ॉर्म 16 लास्ट 2 वर्ष का।
- लास्ट 6 मन्थ की पे स्लिप।
- 3-6 ब्लैंक चेक।
- PAN कार्ड की फ़ोटोकॉपी।
- आधार कार्ड की फ़ोटोकॉपी।
- पास्पोर्ट साइज़ फ़ोटो।
- यदि ऐप्लिकेंट ESM हैं तो PPO की फ़ोटोकॉपी
- कार अवैलबिलिटी सर्टिफ़िकेट।
ऊपर दिए गए डॉक्युमेंट तैयार करने के बाद बैंक में सबमिट करने होते हैं। इसके अलावा बैंक कार लोन की ऐप्लिकेशन तैयार करता हैं जिस पर ऐप्लिकेंट को साइन करने होते हैं। यह सब डॉक्युमेंट्स बैंक में सबमिट करने के बाद बैंक CSD कैंटीन से कार ख़रीदने के लिए लोन अप्रुव कर देगा।
लोन अप्रुव होने के बाद बैंक डिफ़ेन्स पर्सन को 2 डॉक्युमेंट इशू करता हैं।
- कार लोन सैंक्शन लेटर।
- पेमेंट की रिसीप्त।
ये दोनो डॉक्युमेंट CSD AFD के पोर्टल पर कार का ऑनलाइन ऑर्डर करते समय उपलोड करने होते हैं। पेमेंट रिसीप्त में एक UTR नम्बर होता हैं जो आपको ऑनलाइन ऑर्डर करते समय एंटर करना होता हैं।
यदि डिफ़ेन्स पर्सन PNB बैंक से लोन लेते हैं तो उस सिचूएशन रिसीप्त में UTR नम्बर नही मिलता हैं उसकी जगह आपको ट्रैंज़ैक्शन नम्बर एंटर करना होता हैं।
दोस्तों यह थी CSD कैंटीन से कार ख़रीदते समय लोन लेने की कम्प्लीट जानकारी।
नेक्स्ट पोस्ट में बात करेंगे की कैसे आप लोन सैंक्शन होने के बाद CSD AFD के पोर्टल पर कार का ऑनलाइन ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं।
डिफ़ेन्स वेलफ़ेयर न्यूज़ टेलीग्राम पर पाने के लिए यहाँ क्लिक करे। यदि आप ईमेल के ज़रिए न्यूज़ प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए फ़ॉर्म में अपना ईमेल डालकर सब्स्क्राइब का बटन दबाए। सभी न्यूज़ सबसे पहले ईमेल के ज़रिए आपको भेज दी जाएँगी।
जय हिंद