SSC CGL में Ex servicemen reservation तथा अन्य बेनिफिट।

ESM Quota in SSC CGL




स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने प्रत्येक वर्ष की तरह SSC CGL का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमे अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 नवम्बर है। फ़ौजिअड्डा ब्लॉग के बहुत सारे सब्सक्राइबर की तरफ से यह ईमेल आ रहे है कि Ex-servicemen को SSC CGL में क्या क्या बेनिफिट मिलेंगे। इस पोस्ट में हम बताएंगे कि SSC CGL में Ex servicemen reservation किस किस पोस्ट में कितना होता है।

जैसा कि हम अपनी पिछली पोस्ट में सरकारी नोकरियो में Ex servicemen reservation के बारे में बता चुके है। परन्तु SSC CGL में अलग अलग ग्रुप की अलग अलग पोस्ट होती है। सभी पोस्ट में डिफेंस से रिटायर्ड पर्सन को रिजर्वेशन कोटे का फायदा नही मिलता है।

केवल ग्रुप C की पोस्ट में डिफेंस पर्सन को 10% रिजर्वेशन दिया जाता है। अब बात करते है उन पोस्ट की जिसमे Ex servicemen reservation प्राप्त कर सकते है। साथ मे आपको यह भी बताएंगे कि वो पोस्ट 7वे वेतन आयोग के अनुसार कौन से पे बैंड में आती है।

Ex servicemen reservation in SSC CGL




ऊपर दी गयी सभी पोस्ट ग्रुप C पोस्ट है। जिसमे रिटायर्ड डिफेंस पर्सन को 10% रिजर्वेशन मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ये पोस्ट अलग अलग डिपार्टमेंट में होती है। उदाहरण के तौर पर टैक्स असिस्टेंट CBDT तथा CBIC दोनों डिपार्टमेंट में होती है। इसलिए इन सभी पोस्ट में Ex servicemen को रिजर्वेशन मिलता है चाहे वो किसी भी मिनिस्ट्री में हो।

इसके अतिरिक्त भी Ex servicemen को अन्य बेनिफिट भी मिलते है। इनमें एक प्रमुख है आयु सीमा में छूट। इनमें कुछ पोस्ट के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है तथा कुछ पोस्ट के लिए 27 वर्ष है। डिफेंस पर्सन को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलती है।

यह भी पढ़े

सरकार द्वारा Exservicemen welfare स्कीम कौन कौन सी है?

डिफेंस पर्सन की आयु निकलने के लिए उसकी वर्तमान आयु में से उसकी सर्विस निकाल दी जाती है। उसके बाद जो आयु बचती है वह उसकी आयु मानी जाती है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी Ex servicemen की वर्तमान आयु 40 वर्ष है। उसने कुल 20 वर्ष सर्विस की है तो उसकी आयु 40 – 20 = 20 वर्ष मानी जाती है।

3 वर्ष की छूट से मतलब यह है कि यदि किसी पोस्ट की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है तो Ex servicemen के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष है। अब बात करते है उन सवालों के बारे में जो हमे ईमेल द्वारा प्राप्त हुए है।




क्या सर्विंग डिफेंस पर्सन जो रिटायर होने वाले है, SSC CGL के लिए अप्लाई कर सकते है?

डिफेंस सर्विंग सोल्जर जो सर्विस पूरी करके 25 नवम्बर 2020 से पहले रिटायर होने वाले है वह SSC CGL के लिए Exservicemen Quota के तहत अप्लाई कर सकते है। इसके लिए सर्विंग डिफेंस पर्सन को अपने कमांडिंग अफसर से एक सर्टिफिकेट लेना होता है। सर्टिफिकेट की कॉपी नीचे दी गयी है।Ex servicemen reservation in SSC CGL

Ex servicemen को SSC CGL में अप्लाई करते समय एप्लीकेशन फीस में कितनी छूट मिलती है?

SSC CGL की एप्लीकेशन फीस केवल 100 रुपये होती है। परन्तु Ex servicemen को एप्लीकेशन फीस नही देनी होती है। यानी डिफेंस रिटायर्ड पर्सन की एप्लीकेशन फीस जीरो होती है।

Ex servicemen को एजुकेशन क्वालिफिकेशन में कितनी छूट मिलती है?

ग्रुप B तथा ग्रुप C की पोस्ट के लिए मिनिमम एजुकेशन क्वालिफिकेशन ग्रेजुएशन है। जिसमे केवल ग्रुप C पोस्ट में डिफेंस पर्सन को रिजर्वेशन मिलता है। Ex servicemen जिसने डिफेंस फोर्सेज में कम से कम 15 वर्ष सर्विस की है तथा उसके पास इंडियन आर्मी स्पेशल सर्टिफिकेट ऑफ एजुकेशन है, या एयरफोर्स ओर नेवी का समान सर्टिफिकेट है, तो वह ग्रुप C पोस्ट के लिए योग्य है। यानी मैट्रिक पास Ex servicemen जिसने कम से कम 15 वर्ष सर्विस की हो तथा उसके पास स्पेशल सर्टिफिकेट हो वह SSC CGL ग्रेजुएट के समान कंसीडर किया जाएगा।

क्या Exservicemen रिजर्वेशन कोटे के तहत एक जॉब पाने के बाद भी SSC CGL में रिजर्वेशन प्राप्त कर सकते है?

सेंट्रल गवर्मेंट में ग्रुप C या ग्रुप D की जॉब ESM Quota के तहत प्राप्त करने के बाद Exservicemen दोबारा रिजर्वेशन बेनिफिट प्राप्त करने के लिए योग्य नही है। परन्तु यदि Ex servicemen सिविल जॉब जॉइन करने के तुरंत बाद, अपने एम्प्लायर को उसके द्वारा अप्लाई की गई अन्य जॉब एप्लीकेशन की डिटेल दे देता है तो वह रिजर्वेशन के लिए एलिजिबल है। इसके लिए आप गवर्मेंट आर्डर No: 36034/1/2014-Estt (Res)
dated 14.08.2014 issued by DoP& T देख सकते है। परन्तु जॉब जॉइन करने के बाद अप्लाई की गई एप्लीकेशन में ESM रिजर्वेशन प्राप्त नही कर सकते है।

क्या Ex servicemen के डिपेंडेंट को भी ESM रिजर्वेशन कोटे के फायदा मिलता है?

जी नही, Ex servicemen reservation के तहत केवल Ex servicemen ही अप्लाई कर सकते है। ESM के डिपेंडेंट को SSC CGL में ESM कोटे केआ बेनिफिट नही मिलता है।

क्या मेडिकल बोर्ड आउट डिफेंस पर्शन जिसे पेंशन नही मिल रही, वह Ex servicemen कोटे के तहत अप्लाई कर सकता है?

जी हाँ, कोई भी डिफेंस पर्सन या रिक्रूट जो डिफेंस फ़ोर्स से मेडिकल बोर्ड आउट हुआ है और Disability Pension प्राप्त कर रहा है। वह ESM रिजर्वेशन के तहत SSC CGL के लिए अप्लाई कर सकता है।

क्या Ex servicemen ग्रुप B पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते है?

जी हां, ESM SSC CGL की ग्रुप B पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकता है। परन्तु ग्रुप b पोस्ट में Exservicemen के लिए अलग से रिजर्व्ड वैकेंसी नही रहती है। उसे केवल आयु सीमा में छूट मिलती है तथा एजुकेशन क्वालिफिकेशन में कोई छूट नही मिलती है।

क्या SSC CGL में पोस्टिंग एक ही जगह रहती है?

जी नही, SSC CGL पैन इंडिया सर्विस है। इसलिए इंसमे पोस्टिंग भारत मे कही भी हो सकती है।




दोस्तो यह थी Ex servicemen reservation in SSC CGL की पूरी जानकारी। यह इनफार्मेशन आपको कैसी लगी, कमेंट करके अवश्य बताये। यदि आपको ESM reservation in SSC CGL से सम्बंधित अन्य जानकारी चाहिए तो कमेंट कर के पूछ सकते है।

यदि पोस्ट अच्छी लगे तो फेसबुक और व्हाट्सएप्प ग्रुप में अवश्य शेयर करे ताकि डिफेंस पर्सन अपने अधिकारों के बारे में रूबरू हो सके। रेगूलर डिफेंस वेलफेयर न्यूज़ प्राप्त करने के लिए नीचे अपना ईमेल एड्रेस डालकर सब्सक्राइब का बटन अवश्य दबाए। उसके पश्चात आपको सभी न्यूज़ ईमेल के जरिये भेज दी जाएंगी।

जय हिंद जय भारत।

14 thoughts on “SSC CGL में Ex servicemen reservation तथा अन्य बेनिफिट।”

  1. Sir please yeh bataiye ki para military Ko ex serviceman quota multi hain ya nahin.

  2. Sir 17 yrs service ke bad disabled pension le raha hu. CGL mai medical mai unfit ho jaunga kya ??? Belt cap post ko chhor kar medical kaise hota hai

  3. Jainendra singh

    Sir UP teacher job ke liye ex servicemen ka kitne percent कोटा hai

  4. Many many thanks sr
    Is trh ki info ke lie , jrurtman ko bda hi fayda hoga .
    Jai hind sr

  5. Sir Please send me how to apply ex service man chlidren School Fees Assuption requierd and online Apply Detail

  6. ankit shukla

    Sir..Akashdeep jamia milia dwara mili BBA ki degree valid h na for this post

  7. Kuldeep kumar shukla

    Sir jayse may tecnical se 23 age Bharti huaa hu agar may 17 shal army me job karunga uske bad pention aunga to mere liy kitne shal bachege govt job ke liy age tab may 40 shal ka rahunga sir please batay

  8. Sir, m army m hu or m blood pressure high m category hu kya m ssc CGL test de skta hu pls reply.

कमेंट करे

error: Content is protected !!

Fouji Adda App se MCO quota train ticket, CSD Canteen product price, CSD Canteen Dealers, Military discount coupons, Sainik Guest House & Army Holiday Home, Ex serviceman jobs & Defence welfare news ki complete jankari milti ha. Niche diye gaye button par click karke App install Kare.

Fouji Adda