OROP 2 revision table हुई अप्रुव, 3 साल का मिलेगा OROP एरियर

OROP II जो काफ़ी दिन से पेंडिंग था उसकी लेटेस्ट अप्डेट आ चुकी हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में कैबिनेट कमेटी ने OROP II (One Rank One Pension) को अप्रुव कर दिया हैं। इसकी सूचना प्रेस इन्फ़र्मेशन ब्युरो डिफ़ेन्स विंग द्वारा प्रेस रिलीज़ के माध्यम से 23 दिसम्बर को दी गयी हैं। OROP II arrear, पेन्शन बड़ोतरी, एरियर मिलने के समय से सम्ब्न्धित पूरी जनकारी इस पोस्ट में बताएँगे।

OROP II कब से लागू होगा?

प्रेस रिलीज़ के अनुसार OROP II, 01 जुलाई 2019 से लागू होगा। जो डिफ़ेन्स पर्सन 30 जून 2019 से पहले रिटायर हुए थे, उनको इस OROP रिविजिन का फ़ायदा मिलेगा। इस रिवीज़न से 25.13 लाख पेन्शनर तथा फ़ैमिली पेन्शनर हैं जिन्हें सीधे तौर पर बेनिफ़िट होगा। इन पेन्शनर में 4.52 लाख नए पेन्शनर हैं जिससे इस वन रैंक वन पेन्शन से फ़ायदा मिलने वाला हैं।

OROP II Arrear

जैसा कि हमने ऊपर बताया की यह OROP 1 जुलाई 2019 से डिफ़ेन्स पेन्शनर के लिए लागू होगा। इसलिए पेन्शनर को 1 जुलाई 2019 से लेकर जून 2022 तक का एरियर दिया जाएगा। OROP एरियर के रूप में भारत सरकार द्वारा कुल 23638 करोड़ रुपए डिफ़ेन्स पेन्शनर को पे किए जयेंगे। एरियर का अमाउंट कुल 4 किस्तों में दिया जाएगा। हर 6 महीने में एक किस्त डिफ़ेन्स पेन्शनर को पे की जाएगी। लेकिन फ़ैमिली पेन्शनर, गैलंट्री अवार्ड विनर को OROP 2 का एरियर एक साथ पे कर दिया जाएगा। हालाँकि प्रेस रिलीज़ में एरियर की पहली किस्त का समय नही दिया गया हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की 1 जुलाई 2014 के बाद PMR लेने वाले डिफ़ेन्स पेन्शनर OROP II के लिए एलिजिबल नही हैं।

यदि आप अपने रैंक तथा अपनी बेसिक पे के अनुसार OROP II का एरियर चेक करना चाहते हैं तो फ़ौजी अड्डा मोबाइल ऐप्लिकेशन में चेक कर सकते हैं। फ़ौजी अड्डा ऐप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करे।

कितना एरियर मिलेगा

OROP II एरियर रैंक वाइज़ होगा जिसके डिटेल नीचे आप टेबल में देख सकते हैं।

OROP II Arrear

Rank Pension as on 01.01.2016 Revised pension w.e.f. 01.07.2019 Revised pension w.e.f. 01.07.2021 Likely arrears from 01.07.2019 to 30.06.2022
Sepoy 17,699 19,726 20,394 87,000
Naik 18,427 21,101 21,930 1,14,000
Hav 20,066 21,782 22,294 70,000
Nb/Sub 24,232 26,800 27,597 1,08,000
Sub/Maj 33,526 37,600 38,863 1,75,000
Major 61,205 68,550 7,0827 3,05,000
Lt Col 84,330 95,400 98,832 4,55,000
Col 92,855 1,03,700 1,07,062 4,42,000
Brigadier 96,555 1,08,800 1,12,596 5,05,000
Maj Gen 99,621 1,09,100 1,12,039 3,90,000
Lt Gen 1,01,515 1,12,050 1,15,316 4,32,000

OROP II से भारतीय सरकार को प्रत्येक वर्ष लगभग 8450 करोड़ रुपए का सालाना इक्स्पेंडिचर आएगा। दोस्तों OROP II का रिवीज़न काफ़ी समय से पेंडिंग था जिससे अब लागू करके भारतीय सरकार ने पेन्शनर की माँग को पूरा किया हैं। केंद्रीय सरकार का यह अत्यंत सराहनीय कदम हैं। प्रेस रिलीज़ की कॉपी आप नीचे फ़ोटो में देख सकते हैं।

OROP II revision
OROP 2 Arrear

दोस्तों यदि यह न्यूज़ आपको अच्छी लगी हो तो आप नीचे दिए गए Whatsapp या telegram बटन पर क्लिक करके अन्य डिफ़ेन्स पेन्शनर के साथ शेयर कर सकते हैं।

यदि इस से स्म्ब्न्धित आपको कोई भी जानकारी चाहिए तो नीचे कॉमेंट सेक्शन में अवश्य कॉमेंट करे।

डिफ़ेन्स वेलफ़ेयर न्यूज़ टेलीग्राम पर पाने के लिए यहाँ क्लिक करे। यदि आप ईमेल के ज़रिए न्यूज़ प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए फ़ॉर्म में अपना ईमेल डालकर सब्स्क्राइब का बटन दबाए। सभी न्यूज़ सबसे पहले ईमेल के ज़रिए आपको भेज दी जाएँगी।

Subscribe to Blog via Email

Enter your email address to subscribe to this blog and receive notifications of new posts by email.

जय हिंद

12 thoughts on “OROP 2 revision table हुई अप्रुव, 3 साल का मिलेगा OROP एरियर”

  1. Dharmendra kumar

    I am pre mature retd on 30/11/2003 from Hav rank kya humko iska benifit milega pls tell me

  2. Vichitter Singh

    What about Hony/Nb/Subedar? Retiry after 2016 are getting benefit of honourary rank, but before 2016 are not getting. Then what is the meaning of one rank one pension.

कमेंट करे

error: Content is protected !!

Fouji Adda App se MCO quota train ticket, CSD Canteen product price, CSD Canteen Dealers, Military discount coupons, Sainik Guest House & Army Holiday Home, Ex serviceman jobs & Defence welfare news ki complete jankari milti ha. Niche diye gaye button par click karke App install Kare.

Fouji Adda
%d bloggers like this: