AGIF सर्विंग सोल्जर को Home loan तथा स्कालरशिप के अतिरिक्त कार लोन तथा कंप्यूटर लोन भी उपलब्ध करवाता है। इस पोस्ट में हम AGIF Computer loan के बारे मे बात करेंगे। AGIF computer loan सभी डिफेंस सर्विंग सोल्जर ले सकते है। इससे सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी इस प्रकार है
AGIF Computer Loan
AGIF से सर्विंग सोल्जर जो AGIF सब्सक्रिप्शन पे कर रहे है वो 45000 रुपये तक AGIF computer loan ले सकते है। यह अमाउंट अधिकतम है। 45000 रुपये से अधिक कंप्यूटर लोन नही लिया जा सकता है। यदि आप इस राशि से कम अमाउंट का लैपटॉप या कंप्यूटर खरीदते है तो आपको उतना अमाउंट कंप्यूटर लोन के रूप में मिलता है।
AGIF Computer loan interest rate
इस लोन पर 9% का इंटरेस्ट रेट लिया जाता है। इसके अतिरिक्त पूरा अमाउंट इंटरेस्ट के साथ 4 वर्ष में EMI के रूप में रिकवर किया जाता है। यानी जो अमाउंट आपको कंप्यूटर लोन के रूप में दिया गया है उस पर 9% इंटरेस्ट लगाकर फाइनल अमाउंट निकाला जाता है। उस अमाउंट को 48 महीने से भाग देकर EMI निकाल ली जाती है।
बैंक से लिए गए होम लोन को AGIF में ट्रांसफर कैसे करे
उदाहरण के तौर पर यदि आपको 45000 रुपये लोन मिलता है तो आपको लगभग 54500 रुपये इंटरेस्ट के साथ पे 4 वर्ष में पे करने होते है। जिसकी प्रत्येक महीने की EMI लवभाग 1140 रुपये होती है। यह अमाउंट लगभग में है इसलिए EMI 50 रुपये तक कम ज्यादा हो सकती है।
AGIF से computer loan लेने का एक फायदा यह है कि EMI, Indian Army Soldier Salary से अपने आप जमा होती रहती है। Pay slip में आपको यह भी पता चलता है कि कितना अमाउंट अभी शेष बचा है।
अब बात करते है आवश्यक डाक्यूमेंट्स की
आवश्यक डाक्यूमेंट्स
- ओरिजिनल कंप्यूटर प्राइस कोटेशन
- कैंसिल चेक (जिस एकाउंट में पैसे क्रेडिट होने है)
- लेटेस्ट सैलरी स्लिप
- लोन एप्लीकेशन
ये सभी डाक्यूमेंट्स तैयार करने के पश्चात प्रॉपर चैनल के द्वारा यूनिट से AGIF भवन दिल्ली में भेजे जाते है। उसके पश्चात डाक्यूमेंट्स वेरीफाई किये जाते है। सभी डाक्यूमेंट्स ठीक होने के स्थिति में 15 से 20 दिन में AGIF computer loan बैंक एकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाता है।
कंप्यूटर लोन मिलने के पश्चात डिफेंस पर्सन कंप्यूटर खरीद सकते है। कंप्यूटर खरीदने के बाद उसका बिल वेरिफिकेशन के लिए AGIF भेजा जाता है। जिससे ये कन्फर्म होता है कि लिए गए कंप्यूटर लोन से कंप्यूटर खरीदा गया है।
अधिक जानकारी के लिए डिफेंस पर्सन AGIF official contact number पर सम्पर्क कर सकते है। वहां से उन्हें सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी।
AGIF official Contact Number
दोस्तो यह थी AGIF कंप्यूटर लोन से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी। यदि आप डिफेंस वेलफेयर न्यूज़ ईमेल के जरिये प्राप्त करना चाहते है तो नीचे अपना ईमेल एड्रेस डालकर सब्सक्राइब का बटन अवश्य दबाये। यदि आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो फेसबुक तथा व्हाट्सएप्प ग्रुप में अवश्य शेयर करे।
Disclaimer :- यह इंडियन आर्मी का ऑफिसियल ब्लॉग नही है। इसलिए लोन से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए AGIF के ऑफिसियल नंबर पर ही सम्पर्क करें। इस ब्लॉग का उद्देश्य केवल सही जानकारी प्रदान करना है तथा यह जानकारी ऑफिसियल purpose के लिए इस्तेमाल नही की जा सकती है।
My daughter is studying in class 8th. Can She apply for sainik School Admission.