Sainik Guest house list with contact number & address



सैनिक आराम घर या sainik guest house, Ex-serviceman के लिए देश के हर राज्य में बनाये गए है। ताकि रिटायर्ड डिफेंस पर्सन को आरामदायक तथा सस्ता sainik rest house उपलब्ध कराया जा सके। सैनिक आराम घर मुख्य रूप से मिलिट्री हॉस्पिटल, ECHS पालीक्लिनिक, ज़िला सैनिक बोर्ड, CSD canteen, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट तथा रिकॉर्ड आफिस के नजदीक में बनाये गए है

रिटायर्ड फौजी जब एक स्थान से दूसरे स्थान किसी कारण ट्रेवल करे या ट्रीटमेंट के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल में जाये या डॉक्यूमेंटेशन के लिए रिकॉर्ड आफिस या ज़िला सैनिक बोर्ड में जाये तो उसे sainik guest house में सुविधपूर्वक ठहराया जा सके।


सैनिक आराम घर मे जवानों को रहने के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराई जाती है । सैनिक आराम घर मे रूम बुकिंग चार्ज, सिविल के मुकाबले काफी कम होते है। सैनिक गेस्ट हाउस में अफसर, JCO तथा जवानों के लिए रूम उपलब्ध रहते है। वैसे तो sainik guest house मे रिटायर्ड फौजियो के लिए होते है परन्तु सर्विंग सोल्जर भी एकोमोडेशन उपलब्ध होने पर sainik guest house में रूम बुक कर सकते है।

सैनिक गेस्ट हाउस केंद्रीय सैनिक बोर्ड के द्वारा कंट्रोल किये जाते है। 50% फंडिंग केंद्रीय सैनिक बोर्ड ही करता है। प्रत्येक राज्य के सैनिक आराम घर से सम्बंधित डिटेल कांटेक्ट नंबर के साथ नीचे दी गयी है। इन कांटेक्ट नंबर पर आप सम्पर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Sainik Guest House Andhra Pradesh

आंध्रप्रदेश में लगभग 11 स्थानों पर sainik guest house अवेलेबल है जहाँ पर डिफेंस पर्सन रूम बुक कर सकते है। इन sainik rest house की सभी डिटेल्स जैसे एड्रेस, रूम अवेलेबल तथा कांटेक्ट नंबर नीचे दिए गए है।

Sainik guest house Andhra Pradesh

Sainik Guest House Assam

असम राज्य में sainik rest house मुख्य रूप से 4 स्थानों पर उपलब्ध है। जहाँ पर आर्मी का कैंट उपलब्ध है या बहुत ज्यादा Exservicemen है। इन army rest house में आप दिए गए नंबर पर कांटेक्ट करके बुक कर सकते है।

Sainik Guest House in Assam

Sainik Guest House Bihar

बिहार के लगभग 8 शहरों में सैनिक आराम गृह अवेलेबल है। जिसमे लगभग सभी सैनिक रेस्ट हाउस में अफसर के लिए एक कमरा, JCO के लिए एक कमरा तथा Other Ranks के लिए डारमेट्री उपलब्ध है।

Sainik Guest House Bihar

Sainik Aaram Ghar Chhatisgarh

छत्तीसगढ़ में 4 शहरो में सैनिक विश्राम घर उपलब्ध है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग तथा राजनांदगाव में यह सैनिक गेस्ट हाउस उपलब्ध है। सभी गेस्ट हाउस में अफसर, JCO तथा अन्य रैंक के लिए एक एक रूम उपलब्ध है। बिलासपुर तथा राजनांदगाव में अन्य रैंक के लिए दो रूम या डारमेट्री उपलब्ध है। रूम बुक करने के लिए एड्रेस तथा कांटेक्ट नंबर निचे दिया गया है।


Army guest house chhatisgarh

Sainik Guest house Gujrat

गुजरात राज्य में भी 3.शहरो में आर्मी पर्सन के लिए गेस्ट हाउस उपलब्ध है। अहमदाबाद में अफसर के लिए 6 रूम, JCO के लिए 2 रूम तथा अन्य रैंक के लिए 4 रूम तथा एक डारमेट्री उपलब्ध है। जबकि वडोदरा में अन्य रैंक के लिए 7 बेड डारमेट्री उपलब्ध है। राजकोट में अन्य रैंक के लिए 2 रूम उपलब्ध है। वडोदरा तथा राजकोट में अफसर तथा JCO के रूम नहीं दिए गए है।

Army rest house gujrat

Sainik Guest House in Haryana

जैसा कि हम जानते है कि हरियाणा में जनसख्या के हिसाब से भारतीय सेना में सर्वाधिक सैनिक पाए जाते है। इसलिए हरियाणा के लगभग सभी जीलो में एक या दो sainik guest house उपलब्ध है। हरियाणा में कुल 29 स्थानों पर सैनिक रेस्ट हाउस उपलब्ध है। इन सभी रेस्ट हाउस में अफसर, JCO तथा अन्य रैंक के लिए रूम तथा डारमेट्री उपलब्ध है।

sainik guest house contact number

Rate of booking Sainik guest house in haryana

हरियाणा गेस्ट हाउस के बुकिंग रेट निचे दिए गए है।

sainik guest house rate

सैनिक आराम घर हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में भी सैनिक विश्राम घर अच्छी संख्या में उपलब्ध है। कुल 19 स्थानों पर अफसर, JCO तथा अन्य रैंक के लिए रूम, डारमेट्री उपलब्ध है। फोटो में दिए गए कांटेक्ट नंबर पर संपर्क करके ये रूम बुक किये जा सकते है।

सैनिक आराम गृह

सैनिक आराम घर जम्मू & कश्मीर

जम्मू कश्मीर में कुल 13 स्थानों पर sainik guest house उपलब्ध है। अधिकतर सभी गेस्ट हाउस में अफसर, JCO तथा अन्य रैंक के लिए एक या दो रूम उपलब्ध है।


सैनिक विश्राम घर जम्मू तथा कश्मीर

Sainik Aaram Ghar Jharkhand

झारखण्ड में 3 शहरो में सभी sanik guest house में कुल 17 रूम उपलब्ध है। ये रूम रांची, दुमका तथा चाईबासा में उपलब्ध है। सभी रूम की जानकारी निचे फोटो में दी गयी है।

Army rest house jharkhand

Sainik Guest House Karnataka

कर्नाटक में कुल 10 सैनिक आराम घर उपलब्ध है। ये आराम घर बंगलौर, बेलगाओं, अथनि, धारवाड़, बीजापुर, कारवार, मादीकेरी, शिमोगा, मैसूर तथा मंगलोर में उपलब्ध है। सभी आराम घर की डिटेल्स इस प्रकार है।

Army guest house banglore

सैनिक आराम घर केरल

केरल में सैनिको के लिए अलपुझा, एर्नाकुलम, कोझिकोड, थ्रिस्सूर तथा तिररुपूराम में गेस्ट हाउस अवेलेबल है। केरल में कुल 5 गेस्ट हाउस में अफसर के लिए 12 रूम, JCO के लिए 26 रूम तथा अन्य रैंक के लिए 24 रूम अवेलेबल है।

Army guest house in keral

Sainik Guest House MP

मध्यप्रदेश में सैनिक आराम घर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, भिंड, मोरेना, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, रेवा, रतलाम तथा सतना में अवेलेबल है। नीचे फोटो में दिए गए नंबर पर कांटेक्ट करके ये रूम बुक किये जा सकते है।Sainik Guest House MP

Sainik Guest House Maharashtra

महाराष्ट्र में भी सैनिकों के वेलफेयर के लिए अलग अलग शहरों में विश्राम घर है। ये सिंधुदुर्ग, रायगढ़, रत्नागिरी, दापोली, थाने, पुणे, सतारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर, नासिक, अहमदनगर, धुले, नागपुर, अमरावती, अकोला, बुलढ़ाणा, यवतमाल, ओस्माना, औरंगाबाद, जलगांव तथा जलन में सैनिक रेस्ट हाउस उपलब्ध है। सभी गेस्ट हाउस के एड्रेस तथा कांटेक्ट नंबर नीचे दिए गए है।


Soldier rest house

सैनिक आराम घर मिजोरम

मिजोरम में केवल आइज्वाल तथा लुंगलेई में सैनिक विश्राम घर है। जिनमे JCO के लिए कोई भी रूम उपलब्ध नही है। अफसर तथा अन्य रैंक के लिए रूम है।Sainik vishram grah

सैनिक आराम घर नागालैंड

नागालैंड के दीमापुर, मोकोकचुंग, वोखा, ज़ुन्हेबोटो, फेक तथा तुएनसांग में रूम उपलब्ध है। इन सभी विश्राम घरों में अन्य रैंक के लिए डारमेट्री में बेड उपलब्ध है। जबकि केवल 3 जगह पर अफसर तथा अन्य रैंक के लिए रूम अवेलेबल है।सैनिक आराम घर

सैनिक आराम घर ओडिसा

ओडिशा में केवल कटक तथा बेहरामपुर में सैनिक रेस्ट हाउस है। कटक में केवल अन्य रैंक के लिए 12 बेड है। जबकि बेहरामपुर में रूम या बेड की संख्या नही दी गयी है।

सैनिक आराम घर पंजाब

पंजाब के लगभग सभी जिलों में सैनिक गेस्ट हाउस की सुविधा मुहैया कराई गई है। पंजाब के अमृतसर, भटिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मुक्तसर, रोपर, पटियाला, संगरूर तथा फतेहगढ़ साहिब में सैनिक रेस्ट हाउस है।सैनिक रेस्ट हाउस

सैनिक आराम घर राजस्थान

राजस्थान के 27 शहरों में सैनिक विश्राम घर की सुविधा उपलब्ध है। इन सभी रूम की डिटेल नीचे फ़ोटो में दी गयी है।सैनिक आराम घर जयपुर

सैनिक आराम घर सिक्किम

राज्य सिक्किम में गंगटोक, नामची, जोरथांग, ग्यालसिंग, रावनागल तथा सिंगलम में सैनिक गेस्ट हाउस है। सैनिक आराम घर गंगटोक

सैनिक आराम घर तमिलनाडु

तमिलनाडु के 14 शहरों में सैनिक गेस्ट हाउस की सुविधा उपलब्ध है।मिलिट्री गेस्ट हाउस

सैनिक आराम घर त्रिपुरा

त्रिपुरा में अगरतला में केवल एक गेस्ट हाउस उपलब्ध है। जिसमे अफसर के लिए एक रूम, JCO के लिए 2 रूम तथा अन्य के लिए 24 बेड की सुविधा मुहैया कराई गई है।


सैनिक आराम घर उत्तराखंड

उत्तराखंड में सैनिकों के ठहरने के लिए अलग अलग शहरों में गेस्ट हाउस की सुविधा मुहैया कराई गई है। ये गेस्ट हाउस अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, गोपेश्वर, देहरादून, गौचर, लैंसडौन, कोटद्वार, हल्द्वानी, पौड़ी गरवाल, तनकपुर, धुमाकोट, श्रीनगर, पिथौरागढ़, बेरीनाग, डीडीहाट, चंपावत, देवालठै, टेहरी गरवाल, उत्तरकाशी, रामनगर, ऋषिकेश, नरेंद्र नगर, यू स नगर तथा हरिद्वार में उपलब्ध है।Military guest house

Sainik Guest House Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के सैनिक गेस्ट हाउस की लिस्ट कांटेक्ट नंबर के साथ नीचे फोटो में दी गयी है।Army rest house

Sainik Guest House West Bengal

पश्चिम बंगाल में सैनिक आराम घर कोलकाता, बर्दवान, मिदनापुर, बालुरघाट, दार्जीलिंग, कालिम्पोंग, karseong तथा बागडोगरा में उपलब्ध है।Army guest room kolkata

सैनिक आराम घर अंडमान & निकोबार

अंडमान में पोर्ट ब्लेयर तथा कैम्पबेल बे में सैनिक गेस्ट हाउस उपलब्ध है। Army guest room andaman

Sainik Guest House Chandigarh

चंडीगढ़ में भी सैनिकों के लिए गेस्ट हाउस का निर्माण किया गया है। चंडीगढ़ में अफसर के लिए 13 तथा JCO/ओर के लिए 4 AC रूम तथा एक डारमेट्री है। यदि आप चंडीगढ़ घूमने जा रहे है तो चंडीगढ़ में टूरिस्ट स्पॉट की यह लिस्ट अवश्य पढ़े

सैनिक आराम घर चंडीगढ़

सैनिक आराम घर पुडुचेरी

दोस्तो सैनिक आराम घर के बारे में लगभग पूरी जानकारी दी गयी है। सैनिक आराम घर का किराया भी सिविल होटल के मुकाबले काफी कम होता है जो कि लगभग 100 रुपये से 300 रुपये के बीच होता है। यह रेंट जगह जगह पर अलग होता है तथा सैनिक गेस्ट हाउस के रेंट की जानकारी आप दिए गए कांटेक्ट नंबर पर फ़ोन करके पता कर सकते है। सैनिक आराम घर देश के लगभग हर स्थान पर उपलब्ध है इसलिए आप जब भी कही जाए तो आपके लिए भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सेवा का अवश्य लाभ उठाएं

यह भी पढ़े

Army holiday home कहा कहा है तथा कैसे online book करे।

दोस्तो आपको यह जानकारी कैसी लगी यह कमेंट करके अवश्य बताये तथा फेसबुक तथा व्हाट्सएप्प पर इसको शेयर करे ताकि डिफेंस पर्सन इस सुविधा का लाभ उठा सके।

जय हिंद जय भारत

5 thoughts on “Sainik Guest house list with contact number & address”

  1. Pingback: Army holiday homes की पूरी लिस्ट फ़ोन नंबर के साथ, कैसे करे हॉलिडे होम ऑनलाइन बुक। - Fouji Adda

  2. Pingback: Ex servicemen benefits (वेलफेयर स्कीम) की कम्पलीट लिस्ट हुई जारी। - Fouji Adda

  3. SANDIP KUMAR DUTTA

    MOST OF THE LIST GIVEN IS INCORRECT, AND EVEN NOT EXASHTING ALSO, I WOLD LIKE TO QUOTE ONE EXAMPLE OF CHENNAI ARAM GARH, AFTER RINGING NO TELEPHONE NO EXASTING.

    1. All these guest house do exist. Yes contact number may have changed. We need support of our readers and readers should share latest contact number of army guest house where they visit.

Comments are closed.

error: Content is protected !!

Fouji Adda App se MCO quota train ticket, CSD Canteen product price, CSD Canteen Dealers, Military discount coupons, Sainik Guest House & Army Holiday Home, Ex serviceman jobs & Defence welfare news ki complete jankari milti ha. Niche diye gaye button par click karke App install Kare.

Fouji Adda