Army Group Insurance Fund (AGIF) इंडियन आर्मी सर्विंग सोल्जर को इंसोरेन्स स्कीम प्रदान करता है। AGI इंसोरेन्स के अलावा आर्मी सर्विंग सोल्जर तथा Ex servicemen के डिपेंडेंट के लिए AWES प्रोफेशनल इंस्टीटूट में स्कालरशिप स्कीम भी चलाता है। सर्विंग सोल्जर AGIF home loan तथा AGIF computer loan भी आर्मी ग्रुप इंसोरेन्स से ले सकते है। इस पोस्ट में हम बात करेंगे AGI home loan के लिए एलिजिबिलिटी तथा प्रोसीजर के बारे में बात करेंगे।
AGIF Home Loan Eligibility
- AGIF Home loan केवल सर्विंग डिफेंस पर्सन ले सकते है।
- AGIF होम लोन के लिए डिफेंस पर्सन की सर्विस कम से कम 2 वर्ष होनी चाहिए।
- Re employed डिफेंस पर्सन AGIF home loan के लिए एलिजिबल नही है।
- आर्मी पोस्टल सर्विस तथा टेरीटोरियल आर्मी के डिफेंस पर्सन एलिजिबल नही है।
अब बात करते है कि होम लोन लेने का प्रोसीजर क्या है तथा कितना होम लोन AGIF से लिया जा सकता है।
AGIF लोन अमाउंट
AGI होम लोन अफसर, JCO तथा अन्य रैंक को उनके रैंक के अनुसार दिया जाता है। नीचे टेबल में लोन की मैक्सिमम लिमिट केटेगरी अनुसार दी गयी है।
Category | Amount in Rs |
Officer | 80 lac |
JCO | 35 Lac |
ORs | 30 lac |
AGIF होम लोन प्रोसीजर
AGIF होम लोन के लिए डिफेंस पर्सन को सबसे पहले AGIF भवन से होम लोन बुकलेट प्राप्त करना चाहिए जिसमें होम लोन से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण हिदायते दी गयी है। होम लोन घर निर्माण के लिए पूरी सर्विस में एक बार लिया जा सकता है तथा एक बार घर की मरम्मत के लिए AGIF से लिया जा सकता है। AGIF होम लोन से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य नीचे दिए गए है।
Important points
- AGIF home loan घर निर्माण के लिए एक बार तथा घर की रिपेयर के लिए एक बार लिया जा सकता है।
- इसके लिए डिफेंस पर्सन को किसी भी प्रोसेसिंग फीस जमा करने की आवश्यकता नही होती है।
- लोन रीपेमेंट के लिए अधिकतम समय 20 वर्ष है। लोन लेते समय रैंक के अनुसार रिटायरमेंट से 6 महीने पहले तक लोन की इन्सटॉलमेंट कम्पलीट हो जानी चाहिए।
- घर की मरम्मत के लिए अधिकतम 15 लाख रुपये का लोन 5 वर्ष के लिए दिया जाता है।
- घर खरीदने या निर्माण के लिए लिए गए लोन पर 7.15% इंटरेस्ट रेट लगता है तथा घर की मरम्मत के लिए दूसरी बार लिए गए लोन पर 8.15% का इंटरेस्ट रेट लगता है।
- AGIF home loan की पार्ट पेमेंट भी की जा सकती है। यदि आपके पास पैसे है तथा आप AGIF होम लोन को पेमेंट करना चाहते है तो लोन अमाउंट की 20% या उससे अधिक पार्ट पेमेंट की जा सकती है। पार्ट पेमेंट केवल दो बार की जा सकती है।
- यदि एप्लिकेंट के डाक्यूमेंट्स कम्पलीट है तो लोन सैंक्शन होने में केवल 3 सप्ताह का समय लगता है।
अब बात करते है कि किन किन कंडीशन में डिफेंस पर्सन AGIF होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते है।
AGIF home Loan Conditions
- AWHO से फ्लैट या घर खरीदने के लिए AGIF से होम लोन लिया जा सकता है।
- केंद्र तथा राज्य सरकार की हाउसिंग डेवेलोपेमेंट अथॉरिटी द्वारा सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम के तहत फ्लैट अथवा घर खरीदने के लिए होम लोन लिया जा सकता है।
- रजिस्टर्ड हाउसिंग कॉपरेटिव सोसाइटी, रजिस्टर्ड प्राइवेट कॉलोनी तथा रजिस्टर्ड बिल्डर से फ्लैट या कहर खरीदने के लिए भी AGIF होम लोन लिया जा सकता है।
- 10 वर्ष से कम पुराना घर खरीदने के लिए भी डिफेंस पर्सन इस स्कीम के तहत हाउसिंग लोन प्राप्त कर सकते है।
- डिफेंस पर्सन अपने प्लाट पर घर निर्माण हेतु भी लोन प्राप्त कर सकते है।
- घर के रिपेयर के लिए भी AGIF लोन लिया जा सकता है।
अब बात करते है कि आर्मी पर्सन कौनसी कंडीशन्स में होम लोन नही ले सकते है।
- जमीन या प्लाट खरीदने के लिए होम लोन नही लिया जा सकता है।
- यदि सर्विंग सोल्जर एक बार AGIF से होम लोन ले चुके है तथा दोबारा फ्लैट या घर बनाने के लिए होम लोन लेना चाहते है तो उन्हें भी AGIF home Loan नही मिलता है।
- यदि फ्लैट खरीदने का उद्देश्य कमर्शियल होता है जैसे घर खरीदकर किराए पर देना तो उस कंडीशन में भी AGIF होम लोन नही देता है।
- किसी बैंक या अन्य सोर्स से लिये गए लोन की रिपेमेंट के लिए भी AGIF होम लोन नही मिलता है।
- पावर ऑफ एटर्नी के तहत खरीदे या बेचे गए घर के लिए भी होम लोन नही मिलता है।
- भारत से बाहर घर खरीदने के लिए भी यह होम लोन स्कीम एप्लीकेबल नही है।
- यदि प्लाट या जमीन जिस पर घर का निर्माण करना है वह डिफेंस पर्सन के साथ घर के अन्य सदस्य जैसे माँ, पिता, भाई, बहन, पुत्र इत्यादि के जॉइंट मालिक है तो भी उस कंडीशन में AGIF Home loan नही देता है।
- लालडोरा तथा म्युटेशन में बनाये गए घर के लिए भी AGIF होम लोन की सुविधा नही देता है।
AGIF home loan घर या फ्लैट के निर्माण के समय इन्सटॉलमेंट में देता है। जब आर्मी पर्सन स्वयं घर का निर्माण करता है तो उसे 3 इन्सटॉलमेंट में होम लोन दिया जाता है। पहली इन्सटॉलमेंट नींव के समय, दूसरी इन्सटॉलमेंट छत डालते समय तथा तीसरी इन्सटॉलमेंट प्लास्टर व शेष काम के लिए दी जाती है।
जब डिफेंस पर्सन किसी बिल्डर से घर या फ्लैट खरीदता है तो उसे होम लोन 3 इन्सटॉलमेंट की बजाय 5 इन्सटॉलमेंट में दिया जाता है।
यह भी पढ़े
AGIF home loan interest rate
AGIF होम लोन का इंटरेस्ट रेट अन्य होम लोन की तुलना में कम होता है तथा डायरेक्टली सोल्जर की सैलरी से काट लिया जाता है। AGIF House Building Advance के लिए जवान को घर निर्माण या खरीदने हेतु 7.15% तथा घर की रिपेयर के लिए लीये गए लोन पर 8.15% इंटरेस्ट देना होता है
अफसर को होम लोन पर 8.15% इंटरेस्ट देना होता है।
दोस्तो यह थी AGIF होम लोन से सम्बंधित जानकारी। यदि आपको अच्छी लगे तो शेयर अवश्य करे। इस प्रकार की न्यूज़ प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए बॉक्स में अपना ईमेल एड्रेस डालकर सब्सक्राइब का बटन अवश्य दबाए ताकि आपको सभी पोस्ट ईमेल के द्वारा भेजी जा सके।
जय हिंद जय भारत
Disclaimer – foujiadda ब्लॉग इंडियन आर्मी की ऑफिसियल वेबसाइट नही है ना ही डिफेंस वेबसाइट से कोई सम्बन्ध है। इसलिए AGIF होम लोन के क्लेम से सम्बंधित कोई भी जानकारी यहाँ कमेंट में ना पोस्ट करे।
धन्यवाद
gadhavep8@gmail.com
Sir aap loan transfer ke bare m nhi jante koi bhi home loan AGI m tfr kiya ja sakta h affter pmay if u receive tell this topic all prs
Hi
Sir mujhe bhi home lone Lena h
Jai hind sir muze housing loan lena to kaisi prociger kre