वीमेन मिलिट्री पुलिस में लड़कियों की भर्ती हुई शुरू। अभी रजिस्ट्रेशन करे।



इंडियन आर्मी में प्रति वर्ष हजारों की संख्या में नोजवानो की भर्ती होती है। पहली बार आर्मी में अन्य रैंक के लिए फीमेल की भर्ती हो रही है। इससे पहले केवल अफसर रैंक के लिए लड़कियों की रिक्रूटमेंट की जाती थी तथा मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में लड़कियों की रिक्रूटमेंट की जाती है। इस आर्मी भर्ती में लड़कियों की भर्ती वीमेन मिलिट्री पुलिस में की जा रही है।

इस आर्मी रैली का नोटिफिकेशन जॉइन इंडियन आर्मी की ऑफिसियल वेबसाइट पर आ चुका है। इस आर्मी भर्ती में भाग लेने के लिए योग्य लड़कियों को 25 अप्रैल 2019 से 8 जून 2019 के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का पूरा तरीका यहां क्लिक करके पढ़ा जा सकता है। यह आर्मी भर्ती सोल्जर जनरल डयूटी वीमेन मिलिट्री पुलिस के पद पर की जाएगी।

यह भर्ती जुलाई, अगस्त तथा सितबर के महीने में होगी। यह आर्मी रैली अम्बाला, लखनऊ, जबलपुर, बेलगाँव तथा शिलांग में होगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट को भर्ती का स्थान तथा तारीख एडमिट कार्ड में पता चलेगी जो रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर भेजा जाएगा। सामान्य तौर पर कैंडिडेट को होमटाउन के नजदीक ही भर्ती का स्थान अलॉट किया जाएगा। अब बात करते है इस भर्ती में पार्टिसिपेट करने के लिए योग्यता के बारे में।

Women Eligibility for Indian Army Rally

  1. इस आर्मी रैली के लिए केवल 17 1/2 वर्ष से 21 वर्ष तक आयु की लड़कियां अप्लाई कर सकती है। दूसरे शब्दों में कहे तो 1 अक्टूबर 1998 से 01 अप्रैल 2002 के बीच जन्मतिथि होनी चाहिए।
  2. वीमेन मिलिट्री पुलिस जनरल डयूटी पद के लिए कम से कम 142 सेंटीमीटर हाइट होनी चाहिए तथा हाइट के अनुपात में वजन होना चाहिए।
  3. इस इंडियन आर्मी भर्ती में वीमेन मिलिट्री पुलिस पद के लिए कैंडिडेट कम से कम 10वी पास हो तथा मैट्रिक में कम से कम एग्रीगेट 45% मार्क्स होने चाहिए। इसके अतिरिक्त कैंडिडेट के प्रत्येक सब्जेक्ट में 33% मार्क्स होने चाहिए।
  4. डिफेंस पर्सन विडो के लिए ऊपरी आयु सीमा 21 की बजाय 30 वर्ष है यह आयु जॉइनिंग के दिन तक 30 वर्ष होनी चाहिए।
  5. भारत की नागरिक हो तथा अविवाहित हो।

इस आर्मी रैली में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाली योग्य कैंडिडेट की मैट्रिक के मार्क्स के आधार पर एक कट ऑफ लिस्ट लगाई जाएगी तथा कट ऑफ में आने वाले कैंडिडेट को ही रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे।


एडमिट कार्ड में भर्ती का स्थान तथा तारीख का पूरा विवरण मिलेगा। भर्ती के दौरान मेल कैंडिडेट की तरह फीमेल कैंडिडेट का भी फिजिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा। फिजिकल फिटनेस टेस्ट पास करने वाली कैंडिडेट को ही मेडिकल टेस्ट तथा लिखित परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इसलिए फिजिकल फिटनेस टेस्ट अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा ऑनलाइन अप्लाई करने वाली लड़कियों को अभी से फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

फिजिकल फिटनेस टेस्ट में लड़कियों को 1.6 किलोमीटर या 1600 मीटर की रनिंग 8 मिनट के अंदर पास करनी होगी। फिजिकल टेस्ट को ग्रुप 1 में पास करने के लिए 1600 मीटर रनिंग 7 मिनट 30 सेकण्ड में पास करनी होगी।

10 फ़ीट का लांग जम्प तथा 3 फ़ीट का हाई जम्प भी फिजिकल फिटनेस में क्वालीफाइ करना होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे पहाड़ी एरिया में 1600 मीटर रनिंग के लिए एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। 5000 फ़ीट से 9000 फ़ीट की ऊँचाई वाले इलाके में 30 सेकंड एक्स्ट्रा दिए जाएंगे। 9000 से 12000 फ़ीट ऊँचाई वाले एरिया के लिए 120 अतिरिक्त सेकंड देने का प्रावधान है।

सर्विंग सोल्जर की लड़की, Ex servicemen की लड़की, वॉर विडो की लड़की, Ex servicemen की विडो की लड़की तथा डिफेंस पर्सन की विडो को हाइट में 2 सेंटीमीटर तथा वेट में 2 किलोग्राम की छूट मिलती है।

फिजिकल फिटनेस टेस्ट पास करने वाली लड़कियों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। इंडियन आर्मी मेडिकल टेस्ट की पूरी जानकारी यहाँ क्लिक करके प्राप्त कर सकते है। रिक्रूटमेंट तथा ट्रेनिंग के लिए रिपोर्ट करते समय किसी भी वीमेन का प्रेग्नेंट नही होना चाहिए। प्रेग्नेंट कैंडिडेट को रिजेक्ट कर दिया जाएगा। ट्रेनिंग के लिए रिपोर्ट करते समय कैंडिडेट को गवर्मेंट डॉक्टर से NO pregnency certificate भी जमा करना होगा।


यदि रिक्रूटमेंट तथा ट्रेनिंग के लिए डिस्पैच के बीच 180 दिन से अधिक अंतराल होता है तो कैंडिडेट का दोबारा मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।

इंडियन आर्मी मेडिकल टेस्ट पास करने वाली कैंडिडेट CEE (Common Entrance Exam) एग्जाम दे सकते है। यह लिखित परीक्षा भी सोल्जर जनरल डयूटी की परीक्षा के समान होगी। इंडियन आर्मी क्वेश्चन पेपर तथा सिलेबस की डिटेल यहां क्लिक करके प्राप्त की जा सकती है। इंडियन आर्मी लिखित परीक्षा के लिए मेडिकल टेस्ट पास करने वाली कैंडिडेट को ही नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। इस परीक्षा का एग्जाम जॉइन इंडियन आर्मी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

डिफेंस पर्सन के डिपेंडेंट्स तथा NCC सर्टिफिकेट होल्डर को लिखित परीक्षा में बोनस मार्क्स भी दिए जाते है जिसकी डिटेल नीचे फ़ोटो में दी गयी है।

वीमेन मिलिट्री पुलिस

इंडियन आर्मी भर्ती के दौरान कैंडिडेट को आवश्यक डाक्यूमेंट्स साथ लेकर जाने होते है।

वीमेन मिलिट्री पुलिस के लिए डॉक्यूमेंट

  1. एडमिट कार्ड
  2. बिना अटेस्ट किये हुए, वाइट बैकग्राउंड में 20 फोटोग्राफ जो 3 महीने से ज्यादा पुराने न हो।
  3. एजुकेशन सर्टिफिकेट जैसे मैट्रिक मार्क शीट, सीनियर सेकेंडरी ओरिजिनल मार्कशीट।
  4. डोमिसाइल/रेजिडेंस सर्टिफिकेट
  5. कास्ट सर्टिफिकेट
  6. रिलिजन सर्टिफिकेट
  7. स्कूल करैक्टर सर्टिफिकेट, कैरक्टर सर्टिफिकेट
  8. NCC सर्टिफिकेट यदि एप्लीकेबल हो।
  9. रिलेशनशिप सर्टिफिकेट यदि एप्लीकेबल हो (डिफेंस पर्सन डिपेंडेंट के लिए एप्लीकेबल)
  10. Unmarried सर्टिफिकेट
  11. सिंगल बैंक एकाउंट, आधार कार्ड तथा PAN कार्ड

अब बात करते है women military police के रैंक, छुट्टी तथा पे स्केल के बारे में।

इस आर्मी रैली के द्वारा भर्ती होने वाली लडकिया ट्रेनिंग के पश्चात मिलिट्री पुलिस का हिस्सा बनेगी। वीमेन आर्मी रैली में भर्ती होने वाली लडकिया 33 सप्ताह की ट्रेनिंग मिलिट्री पुलिस ट्रेनिंग सेंटर बंगलोर में करेंगी।


ट्रेनीग के पश्चात उन्हें मिलिट्री पुलिस में ड्यूटी के लिए कार्यरत किया जाएगा। ट्रेनिंग के पश्चात उन्हें सिपाही के पद पर पोस्टेड किया जाएगा तथा उनका प्रमोशन मिलिट्री पुलिस के अन्य रैंक तथा JCO की तरह किया जाएगा। उनकी छुट्टी तथा सैलरी भी अन्य आर्मी सोल्जर के समकक्ष होंगी।

यह थी मिलिट्री वीमेन आर्मी भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी। यह जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके अवश्य बताये। यदि आप आर्मी रैली की लिखित परीक्षा से सम्बंधित नोट्स तथा आर्मी जनरल डयूटी मॉडल क्वेश्चन पेपर प्राप्त करना चाहते है तो नीचे दिए गए बॉक्स में अपना ईमेल एड्रेस डालकर सब्सक्राइब का बटन अवश्य दबाए। आपके ईमेल एड्रेस पर नोट्स हिंदी भाषा मे भेज दिए जाएंगे।

Subscribe to Blog via Email

Enter your email address to subscribe to this blog and receive notifications of new posts by email.

जय हिंद जय भारत

कमेंट करे

error: Content is protected !!

Fouji Adda App se MCO quota train ticket, CSD Canteen product price, CSD Canteen Dealers, Military discount coupons, Sainik Guest House & Army Holiday Home, Ex serviceman jobs & Defence welfare news ki complete jankari milti ha. Niche diye gaye button par click karke App install Kare.

Fouji Adda