डिफेंस पर्सन फोरम जहाँ मिलेगी सभी वेलफेयर न्यूज़

आज के इस दौर में मोबाइल फ़ोन हमारी जरूरत बन गया है। छोटे काम से लेकर बड़े बड़े काम मे भी मोबाइल फ़ोन की आवश्यकता पड़ती है। चाहे फ़ोन करना हो, रूम बुकिंग, टिकट बुकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग या बैंकिंग सभी काम ऑनलाइन हो जाते है। आज मैं आपको कुछ ऐसा ही बताने वाला हु जिससे आप अपने मोबाइल का इस्तेमाल अच्छे तरीके से कर पाएंगे।

हम प्रत्येक दिन कुछ घण्टे तो टिकटोक, यूट्यूब या फेसबुक पर वीडियो देखने मे लगा देते है। हालांकि वह भी एंटरटेनमेंट के लिए जरूरी है। परन्तु उसमें से कुछ समय हमें अपनी नॉलेज बढ़ाने के लिए भी लगाना चाहिए।

यदि आप डिफेंस में सर्विस कर रहे हो या रिटायर हो चुके हो तो इतना तो आपको पता होगा कि वेलफेयर स्कीम का फायदा वही व्यक्ति उठा पाता है जिसे उसके बारे में जानकारी होती है। भारतीय सरकार डिफेंस पर्सन के लिए इतनी वेलफेयर स्कीम निकालती है परन्तु कुछ लोग ही उसका फायदा उठा पाते है जिनको उसके बारे में जानकारी होती है।

इस समस्या को देखते हुए हमने पिछले वर्ष इसी ब्लॉग पर एक डिफेंस फोरम शुरू किया था। जिसमे डिफेंस पर्सन अपनी किसी भी समस्या का समाधान पूछ सकते थे। क्योंकि इस ब्लॉग को बहुत अधिक संख्या में डिफेंस पर्शन पढ़ते है और वो अलग अलग ट्रेड तथा फील्ड से होते है। इसलिए सभी समस्याओं का समाधान भी मिल जाता है।

पहले मैं आपको बताऊंगा की यह फोरम शुरू करने की आवश्यकता क्यों पड़ी।

  • डिफेंस की सभी वेलफेयर स्कीम की जानकारी इंग्लिश लैंग्वेज में होती है जिसे फौजी भाइयों को समझने में दिक्कत होती है। इसलिए इस फोरम पर आपको पूरी जानकारी हिंदी में मिलेगी।
  • डिफेंस पर्सन को वेलफेयर स्कीम की जानकारी नही मिलती है, फोरम पर पूरी जानकारी मिलेगी।
  • इंटरनेट पर किसी भी वेबसाइट पर डिफेंस पर्सन अपने सवाल नही पूछ सकते। परन्तु फोरम पर पूछ सकते है।

इस फोरम पर डिफेंस पर कोई भी वेलफेयर से सम्बंधित जानकारी पूछ सकते है तथा उसका उत्तर भी 24 घण्टे में मिल जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि नीचे दी गयी केटेगरी फोरम बनाई गई है। इन केटेगरी से सम्बंधित आप सवाल पूछ सकते है।

  • हाउसिंग रेंट अलाउंस HRA
  • चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस CEA
  • ट्रांसफर ग्रांट
  • सैलरी डेटेल्स
  • ट्रांसपोर्टेशन अलाउंस
  • एक्ससर्विसमेन वेलफेयर स्कीम
  • ECHS
  • Ex servicemen jobs
  • CSD कैंटीन
  • आर्मी स्टोरी / जोक्स / शायरी
  • आर्मी भर्ती डेटेल्स
  • गवर्मेंट वेलफेयर स्कीम
  • Ex-servicemen रिजर्वेशन

ऊपर दी गयी केटेगरी फोरम में बनाई गई है तथा इनसे सम्बंधित आप कोई भी प्रशन पूछ सकते है। यदि आप इससे अलावा भी कोई पर्शन पूछना चाहे तो भी आप नई केटेगरी बनाकर प्रशन लिख सकते है। इतना ही नही, यदि किसी अन्य व्यक्ति ने कोई जानकारी पूछी है ओर आपको उसके बारे में पता है तो आप उसका जवाब भी दे सकते है।

इस प्रकार सभी डिफेंस पर्सन इस फोरम के माध्यम से एक दूसरे की मदद कर सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दु की इस फोरम को जॉइन करना बिल्कुल फ्री है तथा कही पर भी आपको पेमेंट से सम्बंधित जानकारी नही देनी है।

अब में आपको बताऊंगा की कैसे आप डिफेंस पर्सन के इस फोरम को जॉइन कर सकते है।

डिफेंस फोरम कैसे जॉइन करे।

डिफेंस पर्सन फोरम जॉइन करने के लिए आपको फोरम पर जाना होगा। पहले इस पूरी जानकारी को पढ़े तथा उसके पश्चात ही फोरम पर जाए। नही तो आपको जॉइन करने में दिक्कत आएगी। फोरम पर जाने के लिए यहां क्लिक करे

उसके बाद जैसा नीचे फ़ोटो में दिया गया है उस पेज पर पहुच जाएंगे। जहाँ पर आपको मेनू के बटन को दबाना है। मेनू का बटन दबाते ही

मेनू पर क्लिक करते ही मेनू ओपन होगा। उसके बाद आपको रजिस्टर के बटन पर क्लीक करना है जो कि नीचे फ़ोटो में दिया गया है।

रजिस्टर पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा। जिसमें आप डिफेंस फोरम के लिए रजिस्टर कर सकते है। फोरम में रजिस्टर करने का सबसे आसान तरीका फेसबुक के द्वारा है। जैसे ही आप register या login पर क्लिक करते है। नया पेज ओपन होगा। जिसमें आपको फेसबुक पर क्लिक करना है।

फेसबुक पर क्लिक करते ही नया पेज ओपन होगा। जिसमें आपको Allow पर क्लिक करना है। इतना करते ही आप इस फोरम पर रजिस्टर हो जाएंगे तथा इसको इस्तेमाल कर सकते है।

यदि आप फेसबुक इस्तेमाल नही करते है तो आपको ईमेल के जरिये रजिस्टर करना पड़ेगा। यह तरीका फेसबुक की तुलना में थोड़ा लम्बा है जो कि इस प्रकार है।

रजिस्ट्रेशन पेज पर आपको सिर्फ यूजर नाम तथा ईमेल एड्रेस डालना है।

  • Username – बिल्कुल सबसे अलग होना चाहिए। इंसमे आप अपना नाम, टाइटल, कोई डेट या नंबर भी डाल सकते है। और हमेशा अपने username को याद रखे। क्योंकि username की आवश्यकता बाद में भी होती है। उदाहरण के तौर पर username इस तरह का हो सकता है Rohit512, Kuldeep1997, Tiwari5454। ये कुछ उदाहरण है। आपको जो याद रहे तथा सबसे अलग हो ऐसा Username डाले।
  • उसके बाद पेज में ईमेल एड्रेस डालना होता है। आपका ईमेल एड्रेस बिल्कुल ठीक होना चाहिए। क्योंकि ईमेल एड्रेस पर ही आपका पासवर्ड भेजा जाता है। रजिस्ट्रेशन पेज की फ़ोटो नीचे दी गयी है।

यूजर नाम तथा ईमेल एड्रेस डालने के बाद Register का बटन प्रेस करे। इसके पश्चात आपके ईमेल एड्रेस पर एक ईमेल जाएगा जिसमे पासवर्ड सेट करने का लिंक होगा। इसलिए अपना ईमेल एड्रेस ओपन करे जो आपने रजिस्टर करते समय डाला था। ईमेल का फोटो नीचे दिया गया है।

जैसा ऊपर दिखाया गया है वर्डप्रैस से आपको ईमेल मिलेगा उस पर क्लिक करे तथा ईमेल को ओपन करे। ईमेल में पासवर्ड सेट करने का लिंक मिलेगा। नीचे फ़ोटो देखे।

इस लिंक पर क्लिक करते ही आप foujiadda forum पर जाएंगे। जहाँ पर आपको पासवर्ड का पेज मिलेगा। इस पासवर्ड को चेंज करके, अपनी पसंद का पासवर्ड डाले। पासवर्ड डालकर reset का बटन दबाये। हमेशा अपने पासवर्ड तथा यूजरनाम को याद रखे।

इसके पश्चात आपका नया पासवर्ड सेट हो जाएगा। इसके बाद आप लॉगिन पेज पर चले जाओगे जहाँ पर आपको login पर क्लिक करना है।

Login पर क्लिक करते ही आपसे यूज़रनेम तथा पासवर्ड पूछा जाएगा। इसके बाद अपना यूज़रनेम तथा पासवर्ड डालकर login का बटन दबाये। उसके बाद आप इस डिफेंस फोरम के मेंबर भी बन जाएंगे तथा लॉगिन भी हो जाएंगे।

जब भी कभी आपको कोई भी डिफेंस से रिलेटेड सवाल पूछना है या कोई भी जानकारी पूछनी है तो आपको foujiadda ब्लॉग पर आना है। उसके पश्चात जैसा फोटो में नीचे दिखाया गया है वैसे ही Menu की 3 लाइन पर क्लिक करना है।

मेनू पर क्लिक करते ही आपको अलग अलग ऑप्शन दिखाई देंगे। उनमें से आपको अपना सवाल पूछे पर क्लिक करना है। उसके बाद Foujiadda defence फोरम पर चले जायेंगे।

दोस्तो शुरुआत में आपको थोड़ा सा अजीब लगे इसे इस्तेमाल करना। परन्तु एक बार मेंबर बनने के बाद इसे इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। तथा आप अपने वेलफेयर से रिलेटेड कोई भी सवाल पूछ सकते है।

जैसा कि आप ऊपर फोटो में देख सकते है कि आप फोरम में अपने सवाल सर्च कर सकते है। दूसरे मेंबर से बात कर सकते है। तथा मेनू बटन पर क्लिक करके login कर सकते है। प्रोफाइल अपडेट कर सकते है।

दोस्तो हम आपसे अनुरोध करते है कि आप अन्य मेंबर के सवालों के भी जवाब दे यदि आपको जानकारी है तो। ओर सभी से रेस्पेक्ट से बात करे। कोई भी ऐसी बात न कहे या जानकारी शेयर न करे जिससे भारतीय सेना की आन ओर शान पर कोई बात आये।

हम आपसे उम्मीद करते है कि आप 10 मिनट का समय निकाल कर डिफेंस पर्सन की इस कम्युनिटी को अवश्य जॉइन करेंगे तथा सभी मेंबर की आपस मे जानकारी देकर मदद करेंगे।

आपसे अनुरोध है कि इस पोस्ट को फेसबुक तथा व्हाट्सएप्प ग्रुप में अवश्य शेयर करे। क्योंकि जितने अधिक मेंबर होंगे उतने ही अधिक जानकारी शेयर की जाएगी तथा उतने ही अधिक एक्सपर्ट होंगे कम्युनिटी में।

जय हिंद जय भारत।

error: Content is protected !!

Fouji Adda App se MCO quota train ticket, CSD Canteen product price, CSD Canteen Dealers, Military discount coupons, Sainik Guest House & Army Holiday Home, Ex serviceman jobs & Defence welfare news ki complete jankari milti ha. Niche diye gaye button par click karke App install Kare.

Fouji Adda