इंडिपेंडेंट रिक्रूटिंग आफिस IRO दिल्ली की आर्मी भर्ती होगी जुलाई महीने में

IRO Delhi द्वारा आर्मी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है जो कि जुलाई के महीने में कंडक्ट की जाएगी। यह आर्मी भर्ती सोल्जर जनरल डयूटी, सोल्जर टेक्निकल, नर्सिंग असिस्टेंट, स्टोर कीपर, क्लर्क, सोल्जर ट्रेड्समैन तथा नर्सिंग असिस्टेंट वेटनरी के पदों पर की जाएगी। IRO दिल्ली आर्मी भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 4 मई 2019 से शुरू हो चुके है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 16 जून 2019 है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस आर्मी रैली के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना कंपल्सरी है।

इस आर्मी रैली का फिजिकल फिटनेस टेस्ट 1 जुलाई 2019 से 21 जुलाई 2019 के बीच ताऊ देवीलाल स्टेडियम गुरुग्राम में लिया जाएगा। फिजिकल फिटनेस टेस्ट की तारीख तथा स्थान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट को एडमिट कार्ड में दिए होंगे। एडमिट कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन समाप्त होने के पश्चात जॉइन इंडियन आर्मी की ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड किये जा सकते है। इस आर्मी रैली से सम्बंधित महत्वपूर्ण डिटेल नीचे टेबल में दी गयी है।

ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन की शुरुआत04 मई 2019
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख16 जून 2019
भर्ती का स्थानताऊ देवीलाल स्टेडियम गुरुग्राम हरियाणा
जिलों की भर्तीदिल्ली के सभी जिले तथा हरियाणा के गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद तथा मेवात
फिजिकल टेस्ट की शुरुआत01जुलाई 2019
फिजिकल टेस्ट की अंतिम तिथि21 जुलाई 2019

यह भी पढ़े

इंडियन आर्मी रनिंग के लिए 5 बेस्ट जूते कौनसे है।

इस आर्मी भर्ती में केवल दिल्ली के सभी जिलों के नोजवान, हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल तथा मेवात जिलों के योग्य कैंडिडेट अप्लाई कर सकते है। सभी पोस्ट के लिए शैक्षणिक योग्यता तथा शारीरिक मापदंड सम्बंधित डिटेल्स नीचे फ़ोटो में दी गयी है।

आर्मी रैली दिल्ली

इस आर्मी भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड किया जा सकता है।

आर्मी रैली दिल्ली जुलाई 2019 नोटिफिकेशन

यदि आपको इंडियन आर्मी रैली की तैयारी के लिए नोट्स तथा मॉडल टेस्ट पेपर चाहिए तो नीचे कमेंट कर सकते है। बहुत ही जल्दी आपको आर्मी GD नोट्स तथा टेस्ट पेपर सेंड कर दिए जाएंगे।

जय हिंद जय भारत

कमेंट करे

error: Content is protected !!

Fouji Adda App se MCO quota train ticket, CSD Canteen product price, CSD Canteen Dealers, Military discount coupons, Sainik Guest House & Army Holiday Home, Ex serviceman jobs & Defence welfare news ki complete jankari milti ha. Niche diye gaye button par click karke App install Kare.

Fouji Adda