ARO ग्वालियर की आर्मी भर्ती 8 जनवरी 2020 से शुरू।




ARO ग्वालियर का इंडियन आर्मी रैली नोटिफिकेशन जॉइन इंडियन आर्मी की ऑफिसियल वेबसाइट पर आ चुका है। यह आर्मी भर्ती 08 जनवरी 2020 से 21 जनवरी 2020 तक चलेगी। इसी दौरान कैंडिडेट का फिजिकल टेस्ट तथा मेडिकल टेस्ट कंडक्ट किया जाएगा।

इस इंडियन आर्मी रैली में भाग लेने के लिए कैंडिडेट को आर्मी रैली ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जॉइन इंडियन आर्मी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर 09 नवम्बर से 23 दिसंबर के बीच करना होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह आर्मी भर्ती तात्या टोपे कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन ग्राउंड शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में होगी। इस आर्मी रैली में मध्यप्रदेश के सौगौर, छतरपुर, दमोह, दतिया, टीकमगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, शेओपुर, गुना, पन्ना, भिंड, मोरेना तथा ग्वालियर जिले के योग्य कैंडिडेट ही अप्लाई कर सकते है। इस आर्मी भर्ती के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन की डिटेल इस प्रकार है।

ऊपर बताई गई एजुकेशन क्वालिफिकेशन तथा उम्र के अनुसार आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। ARO ग्वालियर की आर्मी भर्ती में सोल्जर जनरल डयूटी, क्लर्क, स्टोरकीपर, ट्रेड्समैन, सोल्जर टेक्निकल तथा सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट की पोस्ट के लिए अप्लाई कर सकते है। इस आर्मी रैली से सम्बंधित महत्वपूर्ण तारीख नीचे टेबल में दी गयी है।




जैसा कि आप जानते है कि इंडियन आर्मी जॉइन करते समय एजुकेशन क्वालिफिकेशन के अतिरिक्त फिजिकल स्टैण्डर्ड पर भी काफी ध्यान दिया जाता है। भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए कैंडिडेट को शारीरिक मापदंड को भी पूरा करना अनिवार्य होता है। शारीरिक मापदंड के तहत कैंडिडेट की हाइट, वेट, चेस्ट इत्यादि चेक किये जाते है। फिजिकल स्टैण्डर्ड भी अलग अलग पोस्ट के लिए अलग अलग होते है। आर्मी भर्ती ग्वालियर के लिए जरूरी फिजिकल स्टैण्डर्ड नीचे फोटो में दिया गया है।

आर्मी भर्ती ग्वालियर

ऊपर दिए गए फोटो में कैंडिडेट अलग अलग आर्मी ट्रेड के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड तथा आयु सीमा देख सकते है। इंडियन आर्मी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात कैंडिडेट को रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस को ध्यानपूर्वक याद करके रखना होता है। क्योंकि सफ़लतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट को रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर ही एडमिट कार्ड भेजे जाते है।

एडमिट कार्ड कैंडिडेट को 24 दिसंबर 2019 से 07 जनवरी 2020 तक रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर भेजे जाएंगे। एडमिट कार्ड में ही कैंडिडेट को फिजिकल की डेट तथा स्थान पता चलता है।

यदि आप इस आर्मी रैली में भर्ती होना चाहते है तो अभी से इंडियन आर्मी फिजिकल टेस्ट तथा रिटेन टेस्ट की तैयारी शुरू कर दीजिए। इंडियन आर्मी फिजिकल टेस्ट की तैयारी 3 महीने में करने के टिप्स के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते है।

यदि आप इंडियन आर्मी से सम्बंधित महत्वपूर्ण टिप्स प्राप्त करना चाहते है तो नीचे अपना ईमेल एड्रेस डालकर ब्लॉग को अवश्य सब्सक्राइब करे। जानकारी अच्छी लगे तो शेयर जरूर करे।

जय हिंद जय भारत।

कमेंट करे

error: Content is protected !!

Fouji Adda App se MCO quota train ticket, CSD Canteen product price, CSD Canteen Dealers, Military discount coupons, Sainik Guest House & Army Holiday Home, Ex serviceman jobs & Defence welfare news ki complete jankari milti ha. Niche diye gaye button par click karke App install Kare.

Fouji Adda