ARO ग्वालियर की आर्मी रैली 4 फरवरी से टीकमगढ़ में शुरू




यदि आप इंडियन आर्मी के लिए तयारी कर रहे है तो जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर ARO ग्वालियर द्वारा इंडियन आर्मी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। यह आर्मी भर्ती केवल मध्यप्रदेश के सागर, छतरपुर, दमोह, दतिया, टीकमगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, शेवपुर, गुना, पन्ना, भिंड, मोरेना तथा ग्वालियर जिले के नोजवानो के लिए है। इस आर्मी रैली में सोल्जर जनरल डयूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, स्टोरकीपर, क्लर्क तथा ट्रेड्समैन की पोस्ट के लिए है।

ARO ग्वालियर की आर्मी भर्ती का फिजिकल टेस्ट 4 फरवरी 2019 से लेकर 18 फरवरी 2019 तक टोगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) में होगा परन्तु फिजिकल टेस्ट की ये तारीख टेंटटीव है तथा इनके फिजिकल टेस्ट की तारीख में बदलाव हो सकता है इसलिए एडमिट कार्ड मे ही आपको कन्फर्म फिजिकल टेस्ट की डेट का पता चलेगा।



इस आर्मी रैली के लिए आपको जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा तथा कैंडिडेट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 23 नवम्बर से 31 दिसंबर के बीच कर सकते है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात कैंडिडेट को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड 20 जनवरी 2019 से 3 फरवरी 2019 के बीच रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर भेजे जाएंगे। एडमिट कार्ड मिलने के पश्चात कैंडिडेट को नीचे दिए गए सभी डाक्यूमेंट्स के साथ निर्धारित तिथि को भर्ती के स्थान पर पहुचना है। इस भर्ती की शैक्षणिक योग्यता नीचे टेबल में दी गयी है।

Education qualification for army rally

CategoryEducationAge
Soldier General Dutyमैट्रिक में कुल 45% मार्क्स तथा प्रत्येक सब्जेक्ट में 33% मार्क्स। यदि कैंडिडेट्स ने 12वी पास की है तो उसके लिए % नही देखी जाएगी।17 ½ - 21 वर्ष
सोल्जर टेक्निकल
(सभी आर्म्स जैसे EME, Signal, Arty, AAD
सोल्जर टेक्निकल - 12वी साइंस मध्यम से की हो जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ तथा इंग्लिश सब्जेक्ट्स हो। 12वी कम से कम 50% मार्क्स हो तथा प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 40% मार्क्स हो
सोल्जर टेक्निकल (Aviation & Ammunition Examiner) - या तो सोल्जर टेक्निकल वाली एलीजिबिलिटी हो अन्यथा किसी मानक पॉलीटेक्निक इंस्टिट्यूट से 3 वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा ( इलेक्ट्रिकल, मेकैनिकल, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस) होना चाहिए।
17 ½ - 23 वर्ष
सोल्जर क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT)(a) 12वी में प्रत्येक सब्जेक्ट में 50% मार्क्स तथा कुल 60% मार्क्स होने जरूरी है।
(b) 10 वी या 12वी में इंग्लिश तथा गणित/एकाउंट्स सब्जेक्ट होने अनिवार्य है तथा इन सब्जेक्ट्स में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए।
17 ½ - 23 वर्ष
सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट (आर्मी मेडिकल कोर)12वी में साइंस मध्यम में इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी विषय होने चाहिए तथा प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 40% मार्क्स होने चाहिए तथा कुल 50% मार्क्स होने चाहिए यदि कैंडिडेट ने बॉटनी/जूलॉजी/बायोसाइंस से BSc किया हुआ है तो 12वी में ऊपर दी गयी % अनिवार्य नही है परन्तु इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी सब्जेक्ट्स होना अनिवार्य है।17 ½ - 23 वर्ष
सोल्जर ट्रेड्समैन (सभी आर्म्स ट्रेड्समैन) Syce, mess keeper and house keeper को छोड़कर10वी या ITI17 ½ - 23 वर्ष
सोल्जर ट्रेड्समैन (Syce, mess keeper तथा house keeper)8वी17 ½ - 23 वर्ष

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सोल्जर जनरल डयूटी पोस्ट में ST (Schedule Tribe) के कैंडिडेट के लिए हाइट 168 सेंटीमीटर की बजाय 162 सेंटीमीटर ही चाहिए यानी ST कैंडिडेट को 6 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी। अब बात कर्तेभ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट के बारे में।


Important documents for Indian army rally

एडमिट कार्डएक कॉपी
कलर फ़ोटो20 बिना अटेस्ट किये हुए
शैक्षणिक डॉक्यूमेंटमैट्रिक, सेकेंडरी, ग्रेजुएशन, जो भी डॉक्यूमेंट एप्लीकेबल हो कि ओरिजिनल मार्कशीट
डोमिसाइलDM या तहसीलदार द्वारा जारी किया हुआ
जाति प्रमाण पत्रफ़ोटो के साथ, DM या तहसीलदार द्वारा जारी किया हुआ
रेलीजियन सर्टिफिकेटयदि जाती प्रमाण पत्र में धर्म न लिखा हो तो रेलीजियन सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा
स्कूल करैक्टर सर्टिफिकेटस्कूल प्रिंसिपल द्वारा जारी किया हुआ
करैक्टर सर्टिफिकेटसरपंच द्वारा जारी किया हुआ, 6 महीने से ज्यादा पुराण नही होना चाहिए
अशादिशुदा सर्टिफिकेटयदि एप्लिकेंट की आयु 21 वर्ष से कम हो तो

इन सभी डाक्यूमेंट्स को आर्मी भर्ती से पहले त्यार करले ताकि आर्मी भर्ती फिजिकल के दिन आपको परेशान न होना पड़े। इंडियन आर्मी रैली में NCC कैंडिडेट तथा Exservicemen के डिपेंडेंट को भी छूट दी जाती है जिसकी डिटेल में जानकारी नीचे दी गयी है।



CertificateSoldier General dutySKT, Clerk, Nursing Assistant, TechnicalSoldier Tradesman
NCC Certificate A05 बोनस मार्क्स लिखित परीक्षा में05 बोनस मार्क्स लिखित परीक्षा में05 बोनस मार्क्स लिखित परीक्षा में
NCC Certificate B10 बोनस मार्क्स लिखित परीक्षा में10 बोनस मार्क्स लिखित परीक्षा में10 बोनस मार्क्स लिखित परीक्षा में
NCC Certificate Cलिखित परीक्षा देने की आवश्यकता नही15 बोनस मार्क्स लिखित परीक्षा मेंलिखित परीक्षा देने की आवश्यकता नही

यह भी पढे इंडियन आर्मी सोल्जर को कितनी सैलरी मिलती है

तो दोस्तो यह थी ARO ग्वालियर की आर्मी रैली की पूरी जानकारी। इस आर्मी भर्ती से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

जय हिंद जय भारत

Summary
Event
इंडियन आर्मी रैली
टोगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स,टीकमगढ़,मध्यप्रदेश-472001
Starting on
February 4, 2019
Ending on
February 18, 2019
Description
ARO ग्वालियर की आर्मी भर्ती का फिजिकल टेस्ट 4 फरवरी 2019 से लेकर 18 फरवरी 2019 तक टोगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) में होगा।यह आर्मी भर्ती केवल मध्यप्रदेश के सागर, छतरपुर, दमोह, दतिया, टीकमगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, शेवपुर, गुना, पन्ना, भिंड, मोरेना तथा ग्वालियर जिले के नोजवानो के लिए है

कमेंट करे

error: Content is protected !!

Fouji Adda App se MCO quota train ticket, CSD Canteen product price, CSD Canteen Dealers, Military discount coupons, Sainik Guest House & Army Holiday Home, Ex serviceman jobs & Defence welfare news ki complete jankari milti ha. Niche diye gaye button par click karke App install Kare.

Fouji Adda