CSD Canteen से बाइक या two wheeler कैसे खरीदे?




CSD Canteen से bike खरीदना बहुत ही आसान है तथा सूचना की कमी के कारण कई बार हम CSD Canteen से बाइक खरीदते समय अनावश्यक परेशान होते रहते है। सबसे पहले आपको यह निर्णय करना होता है कि आपको कौनसी कंपनी की कौनसे मॉडल की बाइक, स्कूटी या two wheeler खरीदना है। यह निर्धारित करने के बाद आपको उस कंपनी के नजदीकी शोरूम में जाना होता है।

नजदीकी शोरूम में जाकर आपको वहां से CSD Canteen two wheeler indent form मिल जाएगा। शोरूम से आपको CSD Indent Form के अलावा two wheeler का availability सर्टिफिकेट भी मिलेगा।

CSD कैंटीन से कार कैसे खरीदे 

इसके अलावा आपको बाइक का Index Number तथा प्राइस भी कंपनी के शोरूम से मिल जाएगा। ये सब जानकारी इकठ्ठी करने के पश्चात आपको CSD Canteen Indent Form को भरना है तथा उसके बाद अपनी यूनिट के कमांडिंग अफसर से साइन कराने होते है। Ex-serviceman Indent form, ज़िला सैनिक बोर्ड के अधिकारी से काउंटर साइन करा सकते है। यदि आप छुट्टी के दौरान two wheeler खरीदना चाहते है तो आप नीचे दिया गया indent form download करके, उसको भरने के बाद अपने कमांडिंग अफसर से साइन करवा सकते है तथा छुट्टी के दौरान नजदीकी शोरूम में जाकर बची हुई करवाई कर सकते है।




Download INDENT_FORM_FOR_two wheeler

यदि छुट्टी आने के पश्चात आपका two wheeler खरीदने का प्लान बनता है तो आप स्टेशन हेड क्वार्टर से भी इंडेंट फॉर्म साइन कर सकते है परन्तु आपको अपनी यूनिट से साइन करने की प्रायोरिटी रखनी चाहिए।

CSD Indent Form साइन होने के बाद बाइक शोरूम द्वारा बताये गए बाइक के प्राइस का डिमांड ड्राफ्ट बनवाये। Demand draft, Canteen Stores Department, Public Fund Account(Main) के favor में बनेगा तथा उस स्टेशन के CSD Depot पर payable होगा। उदारण के तौर पर यदि आप बाइक CSD Depot अम्बाला से खरीद रहे हो तो डिमांड ड्राफ्ट CSD Depot Ambala में payable होगा।

डिमांड ड्राफ्ट के अलावा आप NEFT तथा RTGS भी कर सकते है। इसके पश्चात नीचे दिए गए सभी डॉक्यूमेंट लेकर CSD Depot जाए।

  1. CSD Canteen Indent form
  2. Availability Certificate
  3. Identity Card

Demand draft/RTGS/NEFT receipt copy
CSD Depot में वर्किंग डे में ही जाए। CSD डिपो में ऊपर दिए गए सभी डॉक्यूमेंट जमा करने के बाद CSD डिपो क्लर्क डॉक्यूमेंट को वेरीफाई करेगा तथा उसके 2 से 3 घण्टे के बाद आपको सेल लेटर/ सप्लाई आर्डर/अथॉरिटी लेटर दे देगा।
CSD canteen smart card kase bnaye



इसके पश्चात वह अथॉरिटी लेटर आपको बाइक या स्कूटी डीलर के शोरूम में जमा कर देना है तथा कुछ घण्टे बाद वह आपको आपके पसन्द किये हुए कलर की बाइक या स्कूटी दे देगा।

Check CSD Canteen bike price list 2019

9 thoughts on “CSD Canteen से बाइक या two wheeler कैसे खरीदे?”

कमेंट करे

error: Content is protected !!

Fouji Adda App se MCO quota train ticket, CSD Canteen product price, CSD Canteen Dealers, Military discount coupons, Sainik Guest House & Army Holiday Home, Ex serviceman jobs & Defence welfare news ki complete jankari milti ha. Niche diye gaye button par click karke App install Kare.

Fouji Adda