Gratuity Calculator तथा Gratuity formula से ग्रेच्यूटी राशि पता करें

जब भी कोई सरकारी कर्मचारी रिटायर होता है तो उसे काफी सारे रिटायरमेंट बेनिफिट्स मिलते है। रिटायरमेंट बेनिफिट्स में से एक है Gratuity। यह केवल सरकारी कर्मचारी को ही नही बल्कि प्राइवेट कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों को भी रिटायरमेंट के समय मिलती है। यदि आप डिफेंस पर्सन या सिविल एम्प्लोयी है तथा Gratuity Calculator की मदद से अपनी Gratuity से मिलने वाली राशि पता करना चाहते है तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़ना आपके लिए अनिवार्य है।

Gratuity

जब भी कोई कर्मचारी किसी कारणवश सरकारी नॉकरी या कंपनी से रिटायर होता है, रिजाइन करता है, डिसएबल हो जाता है या मृत्यु हो जाती है उस स्थिति में वह कंपनी या सरकारी विभाग उसे Gratuity Act 1972 के तहत Gratuity देता है।

यह एक्ट भारतीय सेना पर भी लागू होता है तथा जब भी डिफेंस पर्सन रिटायर होते है तो उन्हें सर्विस gratuity दी जाती है। Gratuity के लिए कुछ योग्यताओं को पूरा करना अनिवार्य है। नीचे दी गयी एलिजिबिलिटी सिविल तथा डिफेंस एम्प्लॉई दोनो के लिए है।

Eligibilty for Service Gratuity

  1. जिस कंपनी में कर्मचारी काम कर रहा हो वह Gratuity Act के दायरे में आती हो। (डिफेंस फोर्सेज तथा सरकारी कंपनियां इस एक्ट के अंदर कवर है) केवल वही प्राइवेट कंपनियां इस दायरे में आती है जिनमे कम से कम 10 एम्प्लॉई हो। जब भी कोई कंपनी एक बार Gratuity act के अंदर आ जाती है उसके पश्चात 10 से कम एम्प्लॉई होने पर भी वह इस एक्ट के अंदर कवर रहती है।
  2. डिफेंस पर्सन/कर्मचारी द्वारा कम से कम 5 वर्ष की सर्विस कम्पलीट की गई हो। 5 वर्ष से कम सर्विस वाले डिफेंस पर्शन Gratuity के लिए एलिजिबल नही है। किसी कारणवश यदि 5 वर्ष से कम सर्विस में मृत्यु हो जाती है तो एम्प्लोयी के NOK को डेथ Gratuity दी जाती है।

Gratuity Formula

अब बात करते है gratuity Calculator के बारे में। Gratuity Calculation का फार्मूला सभी डिफेंस तथा सिविल कर्मचारियों के लिए एक समान रहता है। Gratuity से मिलने वाली राशि डिफेंस पर्सन द्वारा पूरी की गई सर्विस तथा उसकी बेसिक सैलरी पर निर्भर करती है।

जितनी अधिक सर्विस एक कर्मचारी द्वारा एक कंपनी में कई जाती है उसे उतनी ही अधिक ग्रटूयटी मिलती है। दरअसल डिफेंस पर्सन को उसकी अंतिम पेमेंट के हिसाब से प्रत्येक वर्ष की सर्विस के लिए 15 दिन की पेमेंट मिलती है। यदि किसी ने 15 वर्ष सर्विस की है तो उसे 15 X 15 = 225 दिन की सैलरी ग्रटूयटी के रूप में मिलेगी। अगर किसी ने 20 वर्ष सर्विस की है तो उसे 15 X 20 = 300 दिन की सैलरी ग्रटूयटी के रूप में मिलेगी।

सिविल तथा डिफेंस पर्सन की gratuity में फर्क इतना है कि सिविल कर्मचारी को ग्रटूयटी, बेसिक पे तथा DA के आधार पर मिलती है। डिफेंस पर्सन को बेसिक पे, मिलिट्री सर्विस पे, x ग्रुप पे, क्लास पे तथा DA के आधार पर मिलती है। यानी डिफेंस पर्सन को सिविल कर्मचारी के मुकाबले उतनी ही सर्विस के लिए थोड़ी सी ज्यादा gratuity मिलेगी।

Gratuity Calculator का इस्तेमाल करके हम रिटायरमेंट के समय मिलने वाली gratuity की राशि पता कर सकते है। जैसा कि पहले बताया कि सर्विस के प्रत्येक वर्ष के लिए 15 दिन का बेसिक सैलरी तथा DA, Gratuity की राशि मे मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 6 महीने से ज्यादा सर्विस करने पर उस वर्ष की gratuity मिलती है। उदाहरण के तौर पर यदि कोई डिफेंस पर्सन 15 वर्ष तथा 7 महीने सर्विस करके रिटायर होता है तो उसे 16 वर्ष की सर्विस के लिए gratuity मिलेगी।

यदि वही डिफेंस पर्सन 15 वर्ष 5 महीने में रिटायर होता है तो उसे 15 वर्ष की gratuity मिलती है। gratuity calculate करने के लिए सबसे पहले एक दिन की सैलरी निकालनी आवश्यक है उसके पश्चात ही एक्यूरेट ग्रचुइटी निकाली जा सकती है।

उदाहरण के तौर पर यदि किसी डिफेंस पर्सन की रिटायरमेंट के समय बेसिक पे + मिलिट्री सर्विस पे + क्लास पे तथा महंगाई भत्ता को मिलाकर 52000 रुपये मिलते है। यह उसकी 26 दिन की सैलरी मानी जायेगी क्योकि महीने में 4 रविवार होते है जो कि छुट्टी होती है। इसलिए उसकी एक दिन की सैलरी होगी।

52000 रुपये ÷ 26 दिन = 2000 रुपये।

रिटायर होने वाले डिफेंस पर्शन को प्रत्येक वर्ष की सर्विस के लिए 15 दिन की सैलरी मिलेगी। इस प्रकार उसकी 15 दिन की सैलरी कैलकुलेट करते है।

2000 X 15 = 30,000 रुपये

इस प्रकार डिफेंस पर्शन को प्रत्येक वर्ष की सर्विस के लिए 15 दिन की सैलरी gratuity के रूप में मिलेगी जो कि 30,000 रुपये कैलकुलेशन के पश्चात आयी है।

मान कर चलते है कि डिफेंस पर्सन 15 वर्ष तक सर्विस करके रिटायर होता है तो उसकी कुल gratuity इस प्रकार होगी।

30000 रुपये X 15 वर्ष = 450,000 रुपये

इस प्रकार से आप अपनी रिटायरमेंट के समय मिलने वाली gratuity निकाल सकते है।

रिटायरमेंट के समय मिलने वाली gratuity आप नीचे दिए गए फार्मूला में भी डालकर कैलकुलेट कर सकते है।

Gratuity = अंतिम महीने की सैलरी X 15 दिन X कुल सर्विस (वर्ष में) ÷ 26

ऊपर दिए गए Gratuity Formula में आप सैलरी में बेसिक सैलरी + मिलिट्री सर्विस पे+ क्लास पे तथा dearness allowance लेंगे

Gratuity Calculator

यदि आप इन सब कैलकुलेशन में नही पड़ना चाहते है तो नीचे दिए गए Gratuity Calculator की मदद से अपनी gratuity का अमाउंट पता कर सकते है।

सिविल कर्मचारी भी इस Gratuity calculator की मदद से अपनी gratuity की राशि पता कर सकते है। इस कैलकुलेटर में उन्हें केवल बेसिक पे तथा DA की राशि प्रथम कॉलम में डालनी है।

Gratuity में मिलने वाली अधिकतम राशि 20 लाख रुपये तक हो सकती है। Gratuity में जो पैसे रिटायरमेंट के समय मिलते है उन पर कोई भी टैक्स नही लगता है।

डिफेंस पर्शन यदि आर्मी एक्ट के तहत डिफेंस फोर्सेज से डिसमिस किया जाता है तो उस केस में भी Gratuity नही मिलती है। कुछ विशेष केस में राष्ट्रपति अपनी स्पेशल पावर का इस्तेमाल करके gratuity तथा defence pension ग्रांट कर सकता है।

Death Gratuity for defence person

यदि सर्विस के दौरान डिफेंस पर्शन की डेथ हो जाती है तो उसे उसकी सर्विस के अनुसार Death Gratuity दी जाती है। डेथ gratuity की टेबल नीचे फ़ोटो में दी गयी है।

Gratuity Formula

इस पोस्ट में आपने gratuity formula तथा Gratuity Calculator की मदद से मिलने वाली राशि को ज्ञात किया। यदि आप रिटायर होने के पश्चात मिलने वाली डिफेंस पेंशन, commutation of pension के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो pension calculator का इस्तेमाल करके अपनी पेंशन का पता कर सकते है।

यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को फेसबुक तथा व्हाट्सएप्प पर शेयर करे और कमेंट करके ओर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

जय हिंद जय भारत

2 thoughts on “Gratuity Calculator तथा Gratuity formula से ग्रेच्यूटी राशि पता करें”

  1. Pingback: National Pension Scheme क्या है। NPS rules तथा टैक्स बेनिफिट्स - Fouji Adda

  2. Pingback: Income Tax Exemption for defence person. ITR में मिलने वाली छूट -

कमेंट करे

error: Content is protected !!

Fouji Adda App se MCO quota train ticket, CSD Canteen product price, CSD Canteen Dealers, Military discount coupons, Sainik Guest House & Army Holiday Home, Ex serviceman jobs & Defence welfare news ki complete jankari milti ha. Niche diye gaye button par click karke App install Kare.

Fouji Adda