आर्मी भर्ती मेरठ का नोटिफाकेशन हुआ जारी, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू




ARO मेरठ की आर्मी भर्ती 2019 का नोटिफिकेशन जॉइन इंडियन आर्मी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी हो चुका है। यह आर्मी भर्ती वेस्टर्न उत्तर प्रदेश के 7 जिलों के लिए है। बिजनोर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, मोरादाबाद तथा बागपत जिले के योग्य कैंडिडेट इस आर्मी भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते है।

आर्मी भर्ती मेरठ 2019 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 26 फरवरी 2019 से 11 अप्रैल 2019 के बीच जॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर किया जा सकता है। आर्मी भर्ती मेरठ का फिजिकल टेस्ट 25 मई से 15 जून तक जनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत (बागपत) में लिया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट के रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर 10 मई 2019 से 24 मई 2019 के बीच भेजे जाएंगे।

एडमिट कार्ड कैंडिडेट को आर्मी भर्ती फिजिकल टेस्ट की तारीख तथा स्थान दिया जाएगा जिस पर कैंडिडेट को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट के साथ पहुचना होगा। यह इंडियन आर्मी रैली सोल्जर जनरल डयूटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर टेक्निकल (एविएशन), सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेटनरी, सोल्जर क्लर्क, सोल्जर स्टोरकीपर तथा सोल्जर ट्रेड्समैन की पोस्ट के लिए है।

आर्मी भर्ती मेरठ 2019

इस भर्ती से सम्बंधित सभी जरूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गयी है।

ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन की शुरुआत26 फरवरी 2019
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख11 अप्रैल 2019
भर्ती का स्थानजनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत (बागपत) उत्तर प्रदेश
जिलों की भर्तीबिजनोर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मोरादाबाद, बागपत तथा शामली
फिजिकल टेस्ट की शुरुआत25मई 2019
फिजिकल टेस्ट की अंतिम तिथि15 जून 2019
एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि10 मई 2019
एडमिट कार्ड जारी करने की अंतिम तिथि24 मई 2019

इस आर्मी भर्ती का फिजिकल टेस्ट 25 मई से शुरू होगा। फिजिकल टेस्ट में कैंडिडेट को 1600 मीटर रनिंग, बीम, 9 फ़ीट गड्डा इत्यादि प्रमुख टेस्ट है। फिजिकल टेस्ट 100 मार्क्स का होगा जिसके नंबर फाइनल मेरिट लिस्ट में भी जोड़े जाएंगे। फिजिकल टेस्ट नर्सिंग असिस्टेंट, टेक्निकल, क्लर्क तथा स्टोरकीपर को केवल पास करना होता है तथा फिजिकल टेस्ट के मार्क्स इन केटेगरी के मेरिट लिस्ट में नही जोड़े जाते है।

फिजिकल टेस्ट पास करने वाले कैंडिडेट का मेडिकल टेस्ट लिया जाता है। मेडिकल टेस्ट में पास होने वाले कैंडिडेट को लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दिए जाते है।



Download Sample question paper of Indian army

Indian Army education Qualification

इंडियन आर्मी भर्ती की पोस्ट के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट को आयु सीमा तथा एजुकेशन क्वालिफिकेशन को पूरा करना होता है। प्रत्येक केटेगरी के लिए आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग अलग है जो कि नीचे दी गयी टेबल के अनुसार है।

CategoryEducationAge
Soldier General Dutyमैट्रिक में कुल 45% मार्क्स तथा प्रत्येक सब्जेक्ट में 33% मार्क्स। यदि कैंडिडेट्स ने 12वी पास की है तो उसके लिए % नही देखी जाएगी।17 ½ - 21 वर्ष
सोल्जर टेक्निकल
(सभी आर्म्स जैसे EME, Signal, Arty, AAD
सोल्जर टेक्निकल - 12वी साइंस मध्यम से की हो जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ तथा इंग्लिश सब्जेक्ट्स हो। 12वी कम से कम 50% मार्क्स हो तथा प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 40% मार्क्स हो
सोल्जर टेक्निकल (Aviation & Ammunition Examiner) - या तो सोल्जर टेक्निकल वाली एलीजिबिलिटी हो अन्यथा किसी मानक पॉलीटेक्निक इंस्टिट्यूट से 3 वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा ( इलेक्ट्रिकल, मेकैनिकल, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस) होना चाहिए।
17 ½ - 23 वर्ष
सोल्जर क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT)(a) 12वी में प्रत्येक सब्जेक्ट में 50% मार्क्स तथा कुल 60% मार्क्स होने जरूरी है।
(b) 10 वी या 12वी में इंग्लिश तथा गणित/एकाउंट्स सब्जेक्ट होने अनिवार्य है तथा इन सब्जेक्ट्स में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए।
17 ½ - 23 वर्ष
सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट (आर्मी मेडिकल कोर)12वी में साइंस मध्यम में इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी विषय होने चाहिए तथा प्रत्येक सब्जेक्ट में कम से कम 40% मार्क्स होने चाहिए तथा कुल 50% मार्क्स होने चाहिए यदि कैंडिडेट ने बॉटनी/जूलॉजी/बायोसाइंस से BSc किया हुआ है तो 12वी में ऊपर दी गयी % अनिवार्य नही है परन्तु इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी सब्जेक्ट्स होना अनिवार्य है।17 ½ - 23 वर्ष
सोल्जर ट्रेड्समैन (सभी आर्म्स ट्रेड्समैन) Syce, mess keeper and house keeper को छोड़कर10वी या ITI17 ½ - 23 वर्ष
सोल्जर ट्रेड्समैन (Syce, mess keeper तथा house keeper)8वी17 ½ - 23 वर्ष

Indian army Height, Chest & Weight

आर्मी फिजिकल टेस्ट के अलावा कैंडिडेट को शारीरिक मापतोल को भी पूरा करना होता है। फिजिकल टेस्ट से पहले कैंडिडेट की हाइट चेक की जाती है तथा आवश्यक हाइट वाले कैंडिडेट को ही फिजिकल टेस्ट के लिए भेजा जाता है। इंडियन आर्मी हाइट, वेट तथा चेस्ट की डिटेल नीचे दी गयी है।

Physical Measurement for GD & tradesman

RegionHeightChestWeight
जम्मू कश्मीर , हिमाचल प्रदेश, पहाड़ी पंजाब एरिया163 सेंटीमीटर77 सेंटीमीटर48 किलोग्राम
सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, असम, मिज़ोरम, त्रिपुरा तथा पश्चिम बंगाल का पहाड़ी एरिया160 सेंटीमीटर77 सेंटीमीटर48 किलोग्राम
पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल तथा ओड़ीसा169 सेंटीमीटर77 सेंटीमीटर50 किलोग्राम
मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, दादर नगर हवेली, दमन दीव168 सेंटीमीटर77 सेंटीमीटर50 किलोग्राम
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़, पश्चमी उत्तर प्रदेश170 सेंटीमीटर77 सेंटीमीटर50 किलोग्राम
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गोआ तथा पांडुचेरी166 सेंटीमीटर77 सेंटीमीटर50 किलोग्राम



Physical Measurement for nursing assistant & technical

RegionHeightChestWeight
जम्मू कश्मीर , हिमाचल प्रदेश, पहाड़ी पंजाब एरिया163 सेंटीमीटर77 सेंटीमीटर48 किलोग्राम
सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, असम, मिज़ोरम, त्रिपुरा तथा पश्चिम बंगाल का पहाड़ी एरिया157 सेंटीमीटर77 सेंटीमीटर48 किलोग्राम
पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल तथा ओड़ीसा169 सेंटीमीटर77 सेंटीमीटर50 किलोग्राम
मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, दादर नगर हवेली, दमन दीव167 सेंटीमीटर77 सेंटीमीटर50 किलोग्राम
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़, पश्चमी उत्तर प्रदेश170 सेंटीमीटर77 सेंटीमीटर50 किलोग्राम
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गोआ तथा पांडुचेरी165 सेंटीमीटर77 सेंटीमीटर50 किलोग्राम

Physical Measurement for clerk & storekeeper

RegionHeightChestWeight
जम्मू कश्मीर , हिमाचल प्रदेश, पहाड़ी पंजाब एरिया163 सेंटीमीटर77 सेंटीमीटर48 किलोग्राम
सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरूणाचल प्रदेश, असम, मिज़ोरम, त्रिपुरा तथा पश्चिम बंगाल का पहाड़ी एरिया157 सेंटीमीटर77 सेंटीमीटर48 किलोग्राम
पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल तथा ओड़ीसा169 सेंटीमीटर77 सेंटीमीटर50 किलोग्राम
मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, दादर नगर हवेली, दमन दीव167 सेंटीमीटर77 सेंटीमीटर50 किलोग्राम
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़, पश्चमी उत्तर प्रदेश170 सेंटीमीटर77 सेंटीमीटर50 किलोग्राम
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गोआ तथा पांडुचेरी165 सेंटीमीटर77 सेंटीमीटर50 किलोग्राम

कैंडिडेट को नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट के साथ एडमिट कार्ड में दी गयी तिथि के दिन फिजिकल टेस्ट के लिए पहुचना होता है। कैंडिडेट के डाक्यूमेंट्स को भर्ती कर्मचारियों के द्वारा वेरीफाई किया जाता है।

एडमिट कार्डएक कॉपी
कलर फ़ोटो20 बिना अटेस्ट किये हुए
शैक्षणिक डॉक्यूमेंटमैट्रिक, सेकेंडरी, ग्रेजुएशन, जो भी डॉक्यूमेंट एप्लीकेबल हो कि ओरिजिनल मार्कशीट
डोमिसाइलDM या तहसीलदार द्वारा जारी किया हुआ
जाति प्रमाण पत्रफ़ोटो के साथ, DM या तहसीलदार द्वारा जारी किया हुआ
रेलीजियन सर्टिफिकेटयदि जाती प्रमाण पत्र में धर्म न लिखा हो तो रेलीजियन सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा
स्कूल करैक्टर सर्टिफिकेटस्कूल प्रिंसिपल द्वारा जारी किया हुआ
करैक्टर सर्टिफिकेटसरपंच द्वारा जारी किया हुआ, 6 महीने से ज्यादा पुराण नही होना चाहिए
अशादिशुदा सर्टिफिकेटयदि एप्लिकेंट की आयु 21 वर्ष से कम हो तो

दोस्तो यह थी भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए सम्पूर्ण जानकारी । यदि आप भारतीय सेना भर्ती की तैयारी कर रहे है तथा इंडियन आर्मी फिजिकल टेस्ट, रिटेन टेस्ट से सम्बंधित पूरी जानकारी चाहते है तो foujiadda हेल्प फोरम को जॉइन करे।

इस फोरम में कई हजार कैंडिडेट है जो भर्ती से सम्बंधित अपने क्वेश्चन पूछते है तथा उन्हें उत्तर दिए जाते है। इस फोरम में आप क्वेस्टन पूछ भी सकते है तथा आंसर भी दे सकते है। फोरम को जॉइन करना बिल्कुल फ्री है। जॉइन करने के लिए यहां क्लिक करे

यदि आपको पोस्ट अच्छी लगी हो तो फेसबुक तथा व्हाट्सएप्प ग्रुप में अवश्य शेयर करे।

जय हिंद जय भारत

1 thought on “आर्मी भर्ती मेरठ का नोटिफाकेशन हुआ जारी, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू”

  1. Sir mara addmit card nahi nikal raha.ma Kya kru mara from ma sestyam by cencle a raha ha please help me

कमेंट करे

error: Content is protected !!

Fouji Adda App se MCO quota train ticket, CSD Canteen product price, CSD Canteen Dealers, Military discount coupons, Sainik Guest House & Army Holiday Home, Ex serviceman jobs & Defence welfare news ki complete jankari milti ha. Niche diye gaye button par click karke App install Kare.

Fouji Adda